विज्ञापन

एकतरफा प्यार में लॉ छात्रा को क्लास में घुसकर मारी गोली, फिर खुद को शूट कर लड़के ने किया सुसाइड

तरनतारन के कॉलेज में युवक ने लॉ की छात्रा को गोली मारकर की हत्या, घटना के बाद खुद को भी मारी गोली. संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नुआं और प्रिंस राज निवासी गांव मल्लियां के रूप में हुई पहचान.

एकतरफा प्यार में लॉ छात्रा को क्लास में घुसकर मारी गोली, फिर खुद को शूट कर लड़के ने किया सुसाइड
  • तरनतारन के एक कॉलेज परिसर में युवक ने लॉ की छात्रा को गोली मारकर उसकी हत्या की
  • हत्या के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया
  • मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नुआं के रूप में हुई है

पंजाब के तरनतारन में के प्राइवेट लॉ कॉलेज में 19 साल की लॉ छात्रा को उसके ही साथ पढ़ने वाले साथी लड़के ने गोली मार दी. जिला तरनतारन के गांव उसमां के निजी लॉ कॉलेज में उस समय सनसनी फैल गई, जब संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नूआं की सहपाठी प्रिंसराज सिंह निवासी मलिया ने गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही थाना सरहाली की पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज को पुलिस छावनी में बदल दिया. बताया जाता है कि प्रिंसराज सिंह ने एक तरफा प्यार को लेकर उक्त वारदात को अंजाम दिया.

प्रिंसराज सिंह सुबह नौ बजे कालेज में पिस्टल लेकर आया. सहपाठी छात्रा संदीप कौर भी वहां पहुंची तो करीब जाकर ला के छात्र ने संदीप कौर के माथे पर गोली मार दी. मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. गोली की आवाज सुनते ही कालेज में सनसनी फैल गई. छात्र इधर-उधर भागने लगे. 



तरनतारन जिले के विस हलका पट्टी के अंतर्गत आते गांव नौशहरा पन्नूआं निवासी किसान हीरा सिंह की 19 वर्षीय बेटी संदीप कौर की मौत की खबर सुनते ही स्वजन मौके पर पहुंचे व आपा खो बैठे. उधर, युवक प्रिंसराज सिंह ने भी उसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. जिसे इलाज लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tarn Taran College Murder, Law Student Shot Dead, Punjab College Shooting News, Tarn Taran Crime News, Sandeep Kaur Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com