विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2017

सौतेली मां ने छह साल की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की

थाना बढापुर के गांव मुजफ्फरनगर की घटना, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया

सौतेली मां ने छह साल की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की
प्रतीकात्मक फोटो.
  • बेंगलुरु में मजदूरी करता है लड़की का पिता आबिद
  • पहली पत्नी की मौत के बाद किया था दूसरा निकाह
  • आरोपी सबीना की सास रोशन जहां ने दर्ज कराया मामला
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव में सौतेली मां ने छह साल की बेटी की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार थाना बढापुर के गांव मुजफ्फरनगर में सोमवार को आबिद की पत्नी सबीना ने अपनी 6 साल की बेटी खुशी के सिर में कुल्हाड़ी मारकर उसे घायल कर दिया. उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें - बदमाशों का कहर, 2 बहनों की गला दबाकर हत्या और लूटपाट
                 यूपी के बरेली में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी सबीना की सास रोशन जहां ने सबीना के विरुद्द रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आबिद बेंगलुरु में मजदूरी करता है और खुशी आबिद की पहली पत्नी सायमा की बेटी है जिसकी मौत हो जाने पर आबिद ने सबीना से दूसरा निकाह किया था. पुलिस ने सबीना को गिरफ्तार कर लिया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Bijnor, Stepmother Kills 6 Year Old Daughter, Murder, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com