विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा

पुलिस का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है और निष्पक्ष व त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा
ईटानगर:

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला 21 अगस्त को डियुन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. पीड़िता का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. डंपानी के रहने वाले मुख्य आरोपी को 23 अगस्त को पकड़ा गया था.

घटना के बाद, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 137(2) और 70(2) के तहत, साथ ही बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं 4, 8 और 12 के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.

घटना के बाद जांच तेज की गई और बाकी संदिग्धों की तलाश में फ़ील्ड ऑपरेशन और तालमेल के साथ ट्रैकिंग की गई. बताया जाता है कि संदिग्ध दिल्ली और देहरादून भाग गए थे और वापस आकर देबन इलाके में छिप गए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

26-27 अगस्त की रात को पुलिस ने देबन इलाके में रातभर ऑपरेशन चलाया. इस दौरान, एक को पकड़ा गया. इसके बाद तेज़ तलाशी अभियान और पुलिस के लगातार दबाव के कारण बाकी आरोपी मियाओ पुलिस स्टेशन के सामने सरेंडर करने को मजबूर हो गए.

कुल मिलाकर, दो बालिग आरोपी, एक ब्रजापुर, देबन से और दूसरा डंपानी, डियुन से और एक नाबालिग को पकड़ा गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है और निष्पक्ष व त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arunachal Pradesh Police, Arunachal Pradesh Case, Sexual Assault Conviction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com