आप भी अक्सर Petrol Pump पर तेल भरवाने जाते होंगे. कई बार आपने देखा होगा कि कई लोग 100 रुपये का तेल भरवाने की जगह 95 या 105 रुपये का फ्यूल डलवाते हैं. इसके पीछे वे तर्क देते हैं कि पेट्रोल पंप पर मीटर में पहले से कुछ डिजिट फीड किए होते हैं. जिससे 100, 500 रुपये का तेल डलवाने पर कम तेल मिलता है यानी पेट्रोल पंप घपलेबाजी हो सकती है.
क्या सर्च में पड़ता है कोई फर्क?
कई लोगों को आपने ये कहते सुना होगा लेकिन सवाल है क्या ऐसा सच में होता है? इसका सीधा जवाब है- नहीं. इसको लेकर भ्रम एक पुलिस वाले ने दूर किया है. उन्होंने कहा है कि इसके बजाय लोगों को दूसरा फैक्टर देखना चाहिए. इंस्टाग्राम पर कॉप मोहित गुर्जर ने इसको लेकर एक रील शेयर किया है. रील में एक शख्स अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने आता है. मोहित गुर्जर उसके पास पहुंचते हैं और उससे पूछते हैं कि कितने का डलवाया. इस पर वह शख्स कहता है 199 रुपये का.
जिस पर वह कहते हैं मैं उधर गाड़ी में बैठा था तो देख रहा था, तुम कभी कह रहे थे 99 का डाल दें, कभी 105 का डाल दें. तुम क्या सोच रहे थे. इस पर वह बाइक वाला शख्स जवाब देता है कि 199 रुपये में सही मिलता है.
पेट्रोल की डेंसिटी करें चेक
इसके बाद मोहित गुर्जर कहते हैं, ये 99, 105, 110 का डलवाने से कुछ नहीं होता है. अगर पेट्रोल पंपकर्मी को कोई गड़बड़ी करनी होगी तो वह दूसरे तरीके से करेगा. मेन चीज डेंसिटी होती है. पेट्रोल पंप के मीटर पर डेंसिटी भी लिखी होती है. इसे चेक करना जरूरी होता है. पेट्रोल की डेंसिटी 720 से 775 तक होती है जबकि डीजल की डेंसिटी 820 से 865 तक होती है.
अगर डेंसिटी इसके बीच है तो पेट्रोल और डीजल बिल्कुल प्योर है. अगर डेंसिटी इससे रेंज से अलग है तो मशीन में कोई गड़बड़ी है. यानी आपको 95, 110 रुपये का तेल भरवाने की जगह डेंसिटी देखनी चाहिए. यानी ऐसे पेट्रोल-डीजल भरवाना केवल भ्रम है. कई लोग बताते हैं कि पहले जब पेट्रोल की कीमत 80-85 रुपये के आसपास थी तो कई पंप पर 1 लीटर तेल डालकर 100 रुपये ले लिया जाता था. जिसकी वजह से लोगों के मन में बात घर कर गई कि पेट्रोल पंप पर फ्यूल की चोरी होती है. लेकिन, अब ऐसा नहीं है. पेट्रोल पर भी अब मीटर स्मार्ट होने लगे हैं, ऐसे में बस आपको डेंसिटी का ख्याल रखना है.
ये भी पढ़ें- TVS का दिवाली तोहफा! नई Apache RTR 160 4V हुई लॉन्च, दमदार फीचर्स, जानें कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं