विज्ञापन

बिहार में मौत का खेल! एक महिला 12 साल बाद जिंदा मिली, 4 साल बाद खुद सामने आया 'मारा गया' शख्स 

बिहार में प्यार के लिए जिंदा रहते हुए खुद की हत्‍या कराने के दो अनोखे मामले चर्चा में हैं. रोहतास में 12 साल पहले 'मरी' महिला झारखंड में प्रेमी के साथ जिंदा मिली. इसी तरह गोपालगंज में अपनी ही हत्या की साजिश रचने वाला शख्स 4 साल बाद लौट आया. ये अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था.

बिहार में मौत का खेल! एक महिला 12 साल बाद जिंदा मिली, 4 साल बाद खुद सामने आया 'मारा गया' शख्स 

बिहार में दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस और आम लोगों को हैरान कर दिया है. एक महिला, जिसे 2014 में मृत घोषित कर दिया गया था, वह 12 साल बाद जिंदा मिली. वहीं, एक ऐसा शख्स भी सामने आया है जिसने कथित तौर पर 2022 में अपनी ही हत्या की साजिश रची थी. अब चार साल बाद खुद पुलिस के सामने पहुंच गया. 

इन दोनों मामलों में जिंदा रहते मरने की कहानी ही नहीं एक और बात भी कॉमन है, वो है प्‍यार. जिंदा लौटी मह‍िला और शख्स ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि वे अपने 'प्‍यार' के साथ जी सकें. वे दुनिया के मरे, नाम बदला, दूसरे राज्‍य गए और फ‍िर अपनी पसंद के इंसान के साथ रहे. लेकिन, इस सब के बीच कुछ और जिंदगियां मुश्‍किल में फंसी रहीं. आइए, अब विस्‍तार से जानते हैं दोनों मामले क्‍या है   

2014 में भाई ने की शव की पहचान, झारखंड में जिंदा मिली  

रोहतास जिले में साल 2014 में नहर से एक महिला का शव मिला था. उसके भाई ने शव की पहचान शकुंतला देवी के रूप में की. मायके पक्ष ने दहेज हत्‍या का आरोप लगाकर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुल‍िस ने पति अरुण मेहता समेत परिवार के अन्य सदस्‍यों को गिरफ्तार किया. कछ समय जेल में रहने के बाद अरुण को जमानत मिल गई, लेकिन केस की सुनवाई के लिए कोर्ट के चक्‍कर लगते रहे. 

इस बीच पीड़ित परिवार और पुलिस की जांच के दौरान पता चला क‍ि शकुंतला देवी जिंदा है और झारखंड के गढ़वा जिले में एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है. इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर रोहतास ले आई. उसके खिलाफ पुलिस को गुमराह करने समे अन्‍य धाराओं में केस दर्ज किया है.  

2022 में हत्या, अब जिंदा लौटा शख्स  

दूसरा मामला गोपालगंज से जुड़ा है. यहां रहने वाले सोनू कुमार नाम के शख्स को चार पहले 2022 में मृत मान‍ लिया था. लेकिन 17 सितंबर को वह पुल‍िस के सामने जिंदा लौट आया. उसने पुलिस को बताया क‍ि वह अपनी प्रमिका के साथ दूसरे राज्‍य में रह रहा था. परिवार के विरोध से बचने और अपने प्रेम प्रसंग को छिपाने के लिए उसने यह साजिश रची थी. 

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2022 को सोने अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने 50 हजार रुपये लेकर घर से गया था, फ‍िर वापस नहीं लौटा. उसके भाई ने थावे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई.

बदमाशों ने हत्‍या कर दी

पुलिस सोने की तलाश में जुटी थी, इसी बीच परिवार को व्हाट्सऐप पर सोनू की फोटो के साथ मैसेज मिला. तस्‍वीर में सोनू के सिर पर खून दिखाई दे रहा था. साथ ही मैसेज में लिखा था- मुजफ्फरपुर के देवरिया इलाके में अज्ञात बदमाशों ने लूट के बाद सोनू की हत्या कर दी है. इसके बाद देवरिया थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की. 

ये भी पढ़ें...

साली पर दिल आया तो प्रेमिका को छत पर बुलाया, गला घोंटकर मां को जगाया; दोनों ने 10KM दूर फेंकी लाश 

यूपी में शख्स ने डायल 112 पर कॉल कर अपने ही मर्डर की दी सूचना, हापुड़ से लखनऊ तक मचा हड़कंप

'मृत' विवाहिता 6 महीने बाद जिंदा मिली, पीहर पक्ष ने ससुरालवालों पर लगाया था दहेज हत्या का आरोप, जानें मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Crime News, Bihar News, Gopalganj Crime, Fake Murder Case, Fake Murder Conspiracy India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com