विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2025

आगरा में मुठभेड़ के बाद नाबालिग से रेप मामले का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, जुनैद ने भागने की कोशिश के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई.

आगरा में मुठभेड़ के बाद नाबालिग से रेप मामले का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
आगरा:

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ रेप करने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले के मुख्य आरोपी की यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, जुनैद ने भागने की कोशिश के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई.

Latest and Breaking News on NDTV

इस मुठभेड़ में भी जुनैद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जुनैद के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस की आरोपी पर यह कार्रवाई आगरा के हरी पर्वत थाना पुलिस द्वारा की गई. पुलिस ने जुनैद के खिलाफ रेप और वीडियो वायरल करने के आरोप में पहले ही मुकदमा दर्ज किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra Minor Rape Case, Agra Minor Rape Case Accused, UP Crime Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com