विज्ञापन

शादी का दबाव या कुछ और... आगरा में आखिर क्यों गर्लफ्रेंड ने ही बॉयफ्रेंड को जला दिया जिंदा

आगरा में एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी को जिंदा जला दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. दोनों का दो साल से अफेयर चल रहा था.

शादी का दबाव या कुछ और... आगरा में आखिर क्यों गर्लफ्रेंड ने ही बॉयफ्रेंड को जला दिया जिंदा
मृतक चांद.
  • आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में प्रेमिका शबनम ने अपने प्रेमी चांद को जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी
  • चांद को 27 फरवरी को शबनम और उसके साथियों ने ऑटो से बाहर निकालकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी
  • चांद को लगभग अस्सी प्रतिशत जलने के बाद एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई
आगरा:

आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें मोहब्बत का ऐसा अंजाम हुआ है जिसे सुनकर सब दंग रह गए हैं. जिस शख्स से मोहब्बत थी उसी को बेहद दर्दनाक मौत दे दी. प्रेमिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद से प्रेमिका फरार है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक ऑटो चालक युवक को जिंदा जलाने की दर्दनाक घटना सामने आई थी. यह घटना 27 फरवरी की है. जिस युवक को जिंदा जलाया गया उसकी पहचान चांद नामक युवक के रूप हुई.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

27 फरवरी को चांद रोजाना की तरह सवारियों को छोड़ने के बाद वापस घर जा रहा था. तभी रास्ते में दो महिलाओं ने ऑटो को हाथ देकर रोका, चांद ने ऑटो रोक लिया. चांद ने देखा सामने शबनम और उसके कुछ साथी खड़े है. इस दौरान शबनम और चांद के बीच कहासुनी हो ग.  जिसके बाद शबनम और उसके साथियों ने चांद को ऑटो से बाहर खींच लिया और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. चांद को जिंदा जलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. आग में बुरी तरह झुलसे चांद को तत्काल एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. आग से चांद करीब 80 प्रतिशत झुलस गया था, जिसकी इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

चांद के परिजनों ने किया हंगामा

चांद की मौत के बाद परिजन गुस्से में हैं. परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया. परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया. पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

दो साल से साथ थे चांद और शबनम

बताया जा रहा है कि आरोपी शबनम का मृतक चांद के साथ करीब दो साल अफेयर चल रहा था. शबनम के सारे खर्चे भी चांद ही उठा रहा था. शबनम मथुरा की रहने वाली है जिसकी शादी आगरा के आजमपाड़ा क्षेत्र में हुई थी. शबनम के पति की मौत हो चुकी है. शबनम चांद पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. आरोप है कि शबनम ने मां , देवर और अपने साथियों के साथ मिलकर चांद को जिंदा जला दिया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra, Agra News, Uttar Pradesh Crime, Girlfriend Killed Boyfriend, Boyfriend Burnt Alive By Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com