विज्ञापन
This Article is From May 21, 2023

मध्य प्रदेश के कटनी में मोर के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश जारी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक बड़ी बेरहमी से राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख नोच रहा है.

मध्य प्रदेश के कटनी में मोर के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश जारी
बाइक के नम्बर के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई.

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोर से बर्बरता करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पारधी समाज के एक युवक द्वारा मोर के पंखों को बर्बरता पूर्वक नोचा जा रहा है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स का नाम अतुल बताया जा रहा है जिसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पूरा वीडियो को शेयर किया है. वही युवक के साथ एक युवती भी दिखाई दे रही है जिसके साथ रील्स बना रहा है.

मोर के साथ बर्बरता का ये मामला रीठी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस मामले पर वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) गौरव शर्मा ने बताया की वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया गया है वायरल वीडियो में दिख रही बाइक के नम्बर के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई जो जिले के रीठी थाना क्षेत्र का निकला है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जब टीम पहुंची तो युवक घर पर नही मिला उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भी मदद ली जा रही है.

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र : सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध करने पर दलित किशोर को पीटा, 12 गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : मंत्री पद का लोभ देकर गुजरात के ठग ने 3 BJP विधायकों को ठगा, 28 MLAs से कर रहा था संपर्क - पुलिस 

लेखक के बारे में
img
अनुराग द्वारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Video Of Cruelty With Peacock, Katni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com