उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में एक महिला के चोरी करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि महिला सम्पन्न परिवार से दिख रही थी, वो अपने बैग में घी और रिफाइंड के जार चुराकर निकल रही थी, तभी शोरूम में काम करने वाले कर्मियों की उस पर नजर पड़ी और उन्होंने उस महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया.
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें दो महिलाकर्मी उसे पकड़े हुए और खींचकर शोरूम के अंदर ले जाते हुए दिख रही है. वो कह रही है कि इसने घी और रिफाइंड की चोरी की है, इसीलिए पकड़कर ले जा रहे हैं.
बाद में फोन करने के बाद महिला का पति स्टोर पर आया और सामान के पैसे देकर पत्नी को छुड़ाकर ले गया.

एक अन्य कर्मी ने आरोप लगाया कि एक महीने के अंदर महिला कई बार स्टोर में आ चुकी है और सामान की चोरी कर निकल जाती है. चोरी करते वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हुए हैं.
हालांकि ना तो स्टोर की तरफ से और ना ही आरोपी महिला की तरफ से पुलिस में किसी तरह की शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस की ओर से भी कहा गया कि उन्हें स्टोर से ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और न ही कोई आधिकारिक सबूत है. वहीं चोरी के बाद उसके पति ने पैसे चुका दिए थे.
इसे भी पढ़ें: ‘क्या ये नया iPhone 18 Pro है?' कहकर फोन लूटने वाले 3 बदमाश 11 दिन बाद गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं