विज्ञापन

नोएडा में खरीदना है सबसे सस्ता फर्नीचर, ये जगह है बेस्ट, बचत के साथ मिलेगा क्लासी सामान

Cheapest Furniture Market in Noida: अगर आप भी अपने घर को सजाने के लिए नया फर्नीचर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी मार्केट के बारे में जहां पर आपको सबसे सस्ता फर्नीचर मिल जाएगा.

नोएडा में खरीदना है सबसे सस्ता फर्नीचर, ये जगह है बेस्ट, बचत के साथ मिलेगा क्लासी सामान
कम बजट में शानदार घर सजाने का स्मार्ट सीक्रेट. ( Image- AI)

Cheapest Furniture Market in Noida: आपके घर को सुंदर और कंफर्टेबल बनाने में फर्नीचर सबसे बड़ा रोल प्ले करता है. लेकिन अच्छा फर्नीचर के लिए आपको बहुत पैसे भी खर्चने पड़ते हैं. अगर आप भी प्रिंटरेस्ट से देखकर ऑनलाइन फर्नीचर पसंद करते हैं और स्टोर से खरीदने जाते हैं तो ये आपकी जेब पर काफी भारी पड़ता है. जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है. खासकर बात करें अगर नोएडा की तो यहां पर चीजें वैसे भी महंगी ही लगती है. वहां पर अच्छा, सस्ता और स्टाइलिश फर्नीचर ढूंढना अपने आप में ही एक टफ टॉस्क होता है. लेकिन अगर आपको सही जगह के बारे में पता हो तो आप कम पैसों में भी अपने घर को शानदार और लग्जरी लुक दे सकते हैं. आज हम आपको नोएडा के पास एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जहां पर आपको पॉकेट फ्रेंडली कीमत में क्लासी और ट्रेंडी फर्नीचर आसानी से मिल सकता है. यहां पर आपकी सही कीमत में अच्छी क्वालिटी और डिजाइन भी मिल जाएंगे जो आपको पसंद आएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

शाहबेरी मार्केट 

ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 वेस्ट में शाहबेरी मार्केट में आपको सस्ता और अच्छा फर्नीचर मिल जाएगा. यहां छोटे-छोटे वर्कशॉप और दुकानों में लोकल कारीगर तो फर्नीचर बनाते ही हैं. इसके अलावा यहां पर कई बड़ी-बड़ी दुकानें भी हैं जिसमें आपको हर तरह का फर्नीचर और डिजाइन मिल जाएगा. फिर चाहे आपको विटेंज लुक वाला फर्नीचर चाहिए हो. या फिर लेटेस्ट और ट्रेंडी फर्नीचर भी आपको आसानी से और कम कीमत में मिल जाएंगे.

क्यों है ये जगह खास?

1. सीधा कारीगर से खरीदारी

यहां पर कई दुकानें ऐसी हैं जिसमें आप सीधे कारीगर से फर्नीचर खरीदते हैं, जिस वजह से बीच का मुनाफा कम हो जाता है और सामान आपको सस्ती कीमत पर मिलता है. यहां के दाम शोरूम से काफी कम होता है.

2. कस्टमाइजेशन की सुविधा

यहां पर आप अपनी पसंद के हिसाब से और घर के स्पेस के हिसाब से फर्नीचर बनवा सकते हैं. फिर वो चाहे सोफा हो, बेड या डाइनिंग टेबल.

3. ट्रेंडी और क्लासी डिजाइन

यहां पर आपको मॉडर्न, मिनिमल और विंटेज हर तरह के डिजाइन के फर्नीचर मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें: थोक के भाव में कपड़े, 100 रुपए में जीन्स, 50 में टॉप, पश्चिम दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार, जानें कैसे पहुंचें?

क्या-क्या मिल सकता है यहां?

  • स्टाइलिश सोफा सेट
  • मजबूत और आरामदायक बेड
  • डाइनिंग टेबल सेट
  • वॉर्डरोब और स्टोरेज यूनिट
  • ऑफिस फर्नीचर
  • होम डेकोर का सामान 
  • मिरर
  • साइड टेबल 
  • चेयर 

खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. मटेरियल चेक करें

सामान खरीदते समय आप लकड़ी की क्वालिटी और फिनिशिंग की जांच अच्छे तरीके से कर लें.

2. मोलभाव करें

आपको बता दें कि यहां पर प्राइज फिक्स नहीं होते हैं. इसलिए आपको अच्छे से मोलभाव करना आना चाहिए.

3. इन बातों को क्लियर कर लें

खरीदने से पहले यह जरूर पूछ लें कि डिलीवरी चार्ज शामिल है या अलग से देना होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Cheapest Furniture Market, Noida Cheap Furniture Market, Cheapest Furniture Market Greater Noida, Cheapest Furniture Market In Noida Sector 18, Cheap Furniture Market In Greater Noida, Cheapest Furniture Market In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com