विज्ञापन

समुद्र किनारे बोरे में मिली लाश, सब्जी विक्रेता की हत्या कर शव फेंका, एक ही परिवार के 6 लोग गिरफ्तार

आरोपियों ने उसके सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद हत्या को छिपाने की कोशिश में शव को एक बोरे में भर दिया गया और वर्सोवा के देवाची वाडी समुद्र तट के पास समुद्र में फेंक दिया गया.

समुद्र किनारे बोरे में मिली लाश, सब्जी विक्रेता की हत्या कर शव फेंका, एक ही परिवार के 6 लोग गिरफ्तार
NDTV

मुंबई के वर्सोवा इलाके में समुद्र किनारे बोरे में मिली लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. मलाड पश्चिम में सब्जी विक्रेता के यहां काम करने वाले एक व्यक्ति की कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर वर्सोवा के देवाची वाडी बीच के पास समुद्र में फेंक दिया, ताकि अपराध के सबूत मिटाए जा सकें. मामले में एक ही परिवार के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मृतक की पहचान बसंतलाल सुखदेव कोरी के तौर पर हुई है. वह मलाड पश्चिम में संतोष मिश्रा के यहां सब्जी विक्रेता के तौर पर काम करता था. पुलिस जांच के मुताबिक, पुरानी दुश्मनी को लेकर बसंतलाल कोरी पर हमला किया गया. 

आरोपियों ने उसके सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद हत्या को छिपाने की कोशिश में शव को एक बोरे में भर दिया गया और वर्सोवा के देवाची वाडी समुद्र तट के पास समुद्र में फेंक दिया गया.

कब क्या हुआ?

1 अक्टूबर की सुबह करीब 8:45 बजे समुद्र किनारे एक बोरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. वर्सोवा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान मृतक की पहचान बसंतलाल सुखदेव कोरी के रूप में हुई और उसका संबंध संतोष मिश्रा के यहां काम करने से जुड़ा पाया गया.

पुलिस को जांच में पता चला कि हत्या के बाद संतोष मिश्रा, उसके परिवार के सदस्य और उससे जुड़े कुछ लोग अपना घर छोड़कर मुंबई से फरार हो गए थे. 

छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों की तलाश के लिए 6 अक्टूबर को दो जांच टीमों को उत्तर प्रदेश भेजा गया. इसके बाद 7 अक्टूबर को मामले में जुगराज रामनाथ यादव को गिरफ्तार किया गया.

जांच आगे बढ़ने पर मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-09 ने अन्य संदिग्धों का पता लगाया. 13 अक्टूबर को संतोष मिश्रा समेत बाकी आरोपियों को ढूंढकर वर्सोवा पुलिस स्टेशन लाया गया. पुलिस ने इस हत्याकांड में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में जुगराज रामनाथ यादव (59), संतोष वृंदावन मिश्रा (65), शिवम संतोष मिश्रा (27), मीरा संतोष मिश्रा (56), अंजू संतोष मिश्रा (34) और वंदना संतोष मिश्रा (29) शामिल हैं. पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और हत्या की पूरी साजिश तथा सभी परिस्थितियों को खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें: फोन कर बताया- आग लगी है, फायर ब्रिगेड पहुंची तो घर धुलवाया... बीजेपी विधायक के बेटे पर लगा जुर्माना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com