विज्ञापन
This Article is From May 23, 2021

आगरा में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगरा (Agra) जिले के थाना शमसाबाद के एक गांव में 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

आगरा में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • आगरा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
  • तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आगरा:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगरा (Agra) जिले के थाना शमसाबाद के एक गांव में 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया. आरोपियों ने गांव के आश्रम में घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है. जानकारी के अनुसार, थाना शमसाबाद के चौकी धिमश्री के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के माता-पिता रिश्तेदार की शादी में गये हुए थे. घर पर उनकी 12 वर्षीय बेटी अकेली थी.

आरोप है कि 21 मई को छोटा नामक युवक लड़की को जामुन खिलाने के बहाने गांव में बने आश्रम में ले आया, जहां संजू और मुन्ना पहले से मौजूद थे. इसके बाद तीनों युवकों ने आश्रम में बने कमरे में ले जाकर कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया. तीनों ने लड़की को धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसके परिवार को जान से मार देंगे.

यूपी में नहीं थम रही रेप की वारदातें, आगरा में पति के सामने सड़क पर किया गैंगरेप, VIDEO भी बनाया

शुक्रवार को जब लड़की के माता-पिता आए तो पीड़िता ने उन्हें पूरी बात बताई. इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पीड़िता ने थाना शमसाबाद में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस अधीक्षक देहात पूर्वी अशोक वैंकेट ने बताया कि आरोपी छोटा और संजू को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है.

VIDEO: बेकसूर ने रेप के इल्जाम में 20 साल जेल में काटे

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minor Girl Gang Rape Agra, Agra Police, Agra Gang Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com