मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में आज मेरठ की फोरेंसिक टीम ब्रह्मपुरी इलाके में मुस्कान के घर पहुंची. यहां से पुलिस ने सूटकेस टाइप कुछ सामान भी कब्जे में लिया है, जिसे नीली पॉलीथीन में लपेटकर बाहर लाया गया और गाड़ी में रखा गया. इस टीम ने बाद में साहिल के घर की भी जांच की है. बता दें कि मुस्कान जिस घर में रह रही थी वो घर सौरभ राजपूत ने किराये पर ले रखा था, हालांकि वह लगातार उन्हें घर खाली करने के लिए कह रहा था, क्योंकि उसे घर में कुछ काम करवाना था, लेकिन उससे पहले ही घर में मर्डर हो गया. दरअसल, सौरभ को उसके घरवालों ने जायदाद के बेदखल कर रखा था. इसका खुलासा खुद सौरभ के दोस्त अक्षय अग्रवाल ने किया था कि मुस्कान के लड़ाई-झगड़े के चलते सौरभ से उसका परिवार दूर हो गया था और सौरभ की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी. फिलहाल सौरभ लंदन के किसी स्टोर में काम कर रहा था ताकि वह मुस्कान और बेटी को अच्छा जीवन दे सके. वहीं मुस्कान और साहिल अवैध संबंधों और नशे की दुनिया में इतना आगे निकल गए कि उन्होंने सौरभ का बेरहमी से मर्डर करके उसके 15 टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में भर दिए और पकड़े गए.
मेरठ में खूनी खेल के बाद कसौल में खेली रंगारंग होली
हद तो तब हो गई जब दोनों सौरभ के शरीर के टुकड़ों को प्लास्टिक के ड्रम में भरने के बाद हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने चले गए. दोनों के कई वीडियो सामने आ रहे हैं कि कैसे दोनों खुश हैं और चेहरे पर न कोई अफसोस है और न डर. आज दोनों का कसौल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों नशे में धुत हैं. जमकर डांस कर रहे हैं. मुस्कान और साहिल बाहों में बाहें डालकर होली की पार्टी में नाच रहे हैं. नशा इतना ज्यादा किया हुआ है कि दोनों के पैर लड़खड़ा रहे हैं. नाचते नाचते मुस्कान साहिल के गले लग जाती है और साहिल भी मुस्कान को बांहों में भर लेता है. इतना ही नहीं मुस्कान नशे के चलते जमीन पर गिर भी जाती है, तब साहिल नहीं कोई दूसरा मुस्कान को उठाता है, क्योंकि साहिल तो खुद नशे में लड़खड़ाते हुए दिख रहा है. दोनों मेरठ में खून की होली खेलने के बाद नशे में धुत होकर रंगों की होली खेल रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुस्कान और साहिल का एक और वीडियो आया सामने
— NDTV India (@ndtvindia) March 25, 2025
3 मार्च को सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद 14 मार्च को कसोल में होली पार्टी करते दिखे.#saurabhrajput | #muskan | #sahil | #meerut | #viralvideo pic.twitter.com/rBvyiE6Vr9
जेल में दोनों दिख रहे हैं तनाव में
खैर फिलहाल जांच जारी है और साहिल और मुस्कान जेल में हैं.सूत्रों की मानें तो दोनों जेल में तनाव में दिख रहे हैं. ठीक से नहीं सो रहे और दोनों खाने-पीने में भी ना-नुकुर कर रहे हैं. इसके पीछे जेल अधिकारियों का कहना है कि सबसे बड़ी वजह नशा है. दोनों की नशे के आदी हैं. जेल में नशा नहीं मिलने के कारण उनकी हालत थोड़ी बिगड़ने लगी है और दोनों में बेचैनी है, जिसके लिए उनकी काउंसलिंग करवाई जा रही है.
लंबे समय से नशे की गिरफ्त में हैं मुस्कान और साहिल
जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि साहिल और मुस्कान दोनों लंबे समय से नशा कर रहे हैं, ऐसे में नशा नहीं मिलने के कारण उन्हें बेचैनी और रात में नींद नहीं आ रही. जेल प्रशासन ने मुस्कान को 12 नंबर बैरक और साहिल को 18 नंबर बैरक में रखा है. उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं, धीरे-धीरे उनके शरीर से नशे के असर को कम करने की कोशिश हो रही है.
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि 4 मार्च को मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की मुस्कान और साहिल ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी और उसके शरीर के टुकड़े करके एक प्लास्टिक के ड्रम में भरकर सीमेंट से पाट दिया. इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने चले गए. मुस्कान साहिल का फोन अपने साथ लेकर गई और सौरभ के परिवार को गुमराह करती रही. 18 मार्च को मुस्कान और साहिल को अरेस्ट कर लिया गया. मुस्कान और साहिल ने 2016 में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी और दोनों की एक छह साल की बेटी भी है. वहीं मुस्कान और साहिल एकदूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे. 2019 में व्हाट्सऐप के जरिए फिर जुड़े थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं