पुलिस की गिरफ्त में मास्टरमाइंड हरेंद्र प्रधान
- मोती गोयल मर्डर केस में बड़ी सफलता
- पुलिस ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
- नोएडा में हुई थी हत्या
नई दिल्ली:
बहुचर्चित भूमाफिया मोती गोयल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शनिवार को दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद मोती गोयल हत्याकांड के मास्टरमाइंड हरेंद्र प्रधान को पकड़ लिया गया. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. इसके बाद मास्टरमाइंड हरेंद्र प्रधान को पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और हवलदार घायल हुए हैं. इन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा : 15 साल के लड़के ने ही अपनी मां और बहन का किया था बेरहमी से कत्ल, ऐसे दिया अपराध को अंजाम
गौरतलब है कि ग़ाज़ियाबाद के बड़े भूमाफिया मोती गोयल की 16 अप्रैल को नोएडा में हत्या हुई थी. गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला हरेंद्र प्रधान इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड था. हरेंद्र का मोती गोयल से एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था. इसके बाद उसने हत्या की साजिश रची थी. उसने हत्या के लिए 2 सुपारी किलर हायर किये थे. दोनों सुपारी किलर को नोएडा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. हरेंद्र के पास से एक पिस्टल और एक कार्बाइन भी बरामद किया गया है. हरेंद्र प्रधान पर मर्डर, डकैती, लूट के मामले चल रहे थे.
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस : मां बेटी की हत्या क्या 15 साल के बेटे ने की? बाथरूम में मिले खून से सने कपड़े और...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Moti Goyal Murder, Noida