विज्ञापन

ऊपर वाला सब देख रहा है... मंदिर में शिवलिंग से छत्र चुराकर कपड़ों में छिपाया, CCTV में कैद

तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह सीसीटीवी की तरफ ही देख रहा था. जब उसे लगा कि आसपास कोई नहीं है तो उसने शिवलिंग पर लगा छत्र उठाया और चुपके से अपने कपड़ों में छिपा लिया.

ऊपर वाला सब देख रहा है... मंदिर में शिवलिंग से छत्र चुराकर कपड़ों में छिपाया, CCTV में कैद
देहरादून के मंदिर में चोरी की वारदात.
  • देहरादून के राधा कृष्ण मंदिर से शुक्रवार दोपहर शिवलिंग पर लगे चांदी का छत्र चोरी हो गया
  • चोरी की घटना व्यस्त दिलाराम बाजार में हुई जहां चोर को भीड़ और सीसीटीवी का कोई डर नहीं था
  • चोर ने मंदिर में प्रवेश कर पहले हाथ जोड़कर आसपास देखा और फिर छत्र को कपड़ों में छिपा लिया
देहरादून:

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच उत्तराखंड के एक मंदिर से भी चोरी का मामला सामने आया है. घटना देहरादून के राधा कृष्ण मंदिर की है. एक शख्स भरी दोपहर मंदिर में घुसा और शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र चुरा ले गया. उसकी ये हरकत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. हैरानी की बात यह है कि ये मंदिर शहर के व्यस्त इलाका दिलाराम बाजार में है. आसपास भीड़भाड़ के बाद भी चोर को जरा भी डर नहीं लगा. 

चोर ने शिवलिंग से चुराया छत्र

मंदिर में चोरी की ये घटना शुक्रवार दोपहर करीब पौने पांच बजे के आसपास घटी. हैरानी की बात यह है कि इस समय बाजार में लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन चोर को जरा भी संकोच नहीं हुआ. न उसे लोगों का खौफ था और न ही भगवान का. मंदिर प्रबंधन समिति को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत सीसीटीवी चैक किया. जिसमें एक चोर मंदिर में शिवलिंग पर लगे छत्र को उतारकर अपने कपड़ो में छुपाते हुए दिखाई दे रहा है. छत्र चुराते ही वह मंदिर से चला गया. 

छत्र कपड़ों में छिपाकर ले गया चोर

मंदिर प्रबंधन की चोरी की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. हैरान करने वाली बात यह है कि चोर जैसे ही मंदिर में पहुंचा सबसे पहले उसने शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर इधर-उधर देखा. तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह सीसीटीवी की तरफ ही देख रहा था. जब उसे लगा कि आसपास कोई नहीं है तो उसने शिवलिंग पर लगा छत्र उठाया और चुपके से अपने कपड़ों में छिपा लिया. फिर कपड़े ठीक कर वहां से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें-बैंक में जुटते थे राम मंदिर के चढ़ावा चोर, वहीं होता था रकम का बंटवारा, हेराफेरी में बैंक कर्मी भी शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Uttarakhand News, Temple Chor, Dehradun News, Ram Mandir Donation Scam, Shivling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com