विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2020

खुद को यूपी पुलिस का अधिकारी बताकर महिला के साथ बलात्कार करने वाला शख्स गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस

मामला प्रकाश में 6 सितंबर को आया जब एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. महिला के अनुसार पहाड़गंज इलाके के एक होटल में उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया.

खुद को यूपी पुलिस का अधिकारी बताकर महिला के साथ बलात्कार करने वाला शख्स गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस
बार कर्मचारियों की मदद से शातिर को गिरफ्तार किया गया: दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मंगलवार को एक बयान जारी करके जानकारी देते हुए बताया कि खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) का अधिकारी बताकर महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है. महिला ने आरोप लगाया था कि पहाड़गंज के एक होटल में उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शख्स का नाम संदीप कुमार है, जो कि उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है. 

मामला प्रकाश में 6 सितंबर को आया जब एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. महिला के अनुसार पहाड़गंज इलाके के एक होटल में उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया. दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (केंद्र) संजय भाटिया के अनुसार बलात्कार का मामला दर्ज करने के बाद मामले की पड़ताल में सामने आया कि होटल में जिस आईडी का इस्तेमाल कर कमरा बुक किया गया था, वह फर्जी थी. 

जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की गई. जिसमें सामने आया कि शातिर लगातार अपने नंबर लोकेशन को बदल रहा था. इन सबके बीच यह देखा गया कि आरोपी लगातार कुछ महिलाओं के संपर्क में था. वह दिल्ली एनसीआर के बार में भी कई बार गया था. जिसके आधार पर एक टीम ने बार के कर्मचारियों की मदद से आरोपी को धर दबोचा.  पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह  महिलाओं को पुलिस अधिकारी बनकर फंसाता था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Man Posing Himself As UP Police Officer, Fake UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com