- मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है
- नवजात बच्ची की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या
- आरोपी मासूम बच्ची का पिता है
नई दिल्ली:
तंत्र-मंत्र के चक्कर में फिर एक मासूम की जान चली गई है. मामला उत्तर प्रदेश के संभल का है. मिली जानकारी के मुताबिक बनियाठेर थाना इलाके के नरौली कस्बे के मंगलवाल मोहल्ले में कल्याण नाम के एक शख्स ने अपनी नवजात बच्ची की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर डाली. क्षेत्राधिकारी सुरेश यादव ने बताया यह घटना देर रात की है उस समय वह मासूम के अपनी मां के साथ सो रही थी. कल्याण ने चुपके से उसे उठा लिया और दूसरे कमरे में ले जाकर गला रेत डाला.
कल्याण के परिजनों ने बताया कि वह हमेशा से ही तंत्र-मंत्र, तांत्रिक और ओझाओं के चक्कर में रहता था. उसको लगता था कि इन सबसे उसको कोई खजाना या शक्ति मिल सकती है.
हालांकि पुलिस के मुताबिक अभी यह कह पाना मुश्किल है कि कल्याण ने अपनी ही मासूम को किस वजह से मारा होगा. घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Uttar Pradesh, Crime News, Murder, Superstitious, Sambhal