विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2019

दूसरे से रिश्ते के शक में युवक ने की प्रेमिका की हत्या, फिर खुदकुशी का किया प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच 

पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान विजय कुमार के रूप में की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेमिका की हत्या करने के बाद आरोपी ने ट्रक के आगे कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश भी की.

Also Read in
दूसरे से रिश्ते के शक में युवक ने की प्रेमिका की हत्या, फिर खुदकुशी का किया प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच 
प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई :

एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक था कि उसका संबंध किसी और से भी है. घटना मुंबई का है. युवक पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी. लड़की की उम्र 24 साल थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान विजय कुमार के रूप में की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेमिका की हत्या करने के बाद आरोपी ने ट्रक के आगे कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश भी की. फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. 

मिलने गए प्रेमी ने पहले प्रेमिका को चाकू से गोदा, फिर खुद की कलाई काटकर 10वीं मंजिल से लगाई छलांग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पहले अपनी प्रेमिका के साथ साताक्रूज के एक होटल में जाता है. वहां दोनों के बीच दूसरे से रिश्ते को लेकर कहासुनी शुरू होती है. इसके बाद आरोपी ने प्रेमिका की गलाघोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने शव को होटल के कमरे में ही छोड़ दिया और खुद आत्महत्या करने चला गया. होटल कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित लड़की को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

बिहार: RJD विधायक की भतीजी की हत्या, प्रेमी ने मारी गोली

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने लड़की की हत्या से पहले उसका यौन शोषण भी किया है. हालांकि इस बात की पुख्ता तौर पर पुष्टि लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस फिलहाल इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Killed His Girlfriend, Mumbai Police, Crime In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com