विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2019

तांत्रिक के साथ यौन संबंध न बनाने पर शख़्स ने अपनी पत्नी को नदी में डुबोकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर एक शख़्स ने अपनी पत्नी को नदी में डुबोकर मार डाला. बताया जा रहा है कि शख़्स एक तांत्रिक के कर्ज तले दबा था. वह अपनी पर तांत्रिक के साथ यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन पत्नी ने इससे इंकार कर दिया.

Also Read in
तांत्रिक के साथ यौन संबंध न बनाने पर शख़्स ने अपनी पत्नी को नदी में डुबोकर मार डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर.
अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर एक शख़्स ने अपनी पत्नी को नदी में डुबोकर मार डाला. बताया जा रहा है कि शख़्स एक तांत्रिक के कर्ज तले दबा था. वह अपनी पर तांत्रिक के साथ यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन पत्नी ने इससे इंकार कर दिया. इसके बाद शख़्स ने पत्नी की कथित तौर पर नदी में डुबाकर जान ले ली. पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है. पुलिस ने हत्यारे पति और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. महिला के भाई ने बताया कि जब पति अपनी पत्नी को नदी में डुबो रहा था, तो उनका बेटा ये सब देख रहा था और चिल्ला चिल्ला कर मदद मांग रहा था.  

रेप पीड़िता के परिवार का आरोप: पंचायत ने कहा- आरोपी छोटी जाति का है, शुद्धिकरण के लिए कराएं भंडारा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि पीडि़ता के भाई राजेश कुमार ने ददों थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसकी बहन ने दो दिन पहले फोन किया था और हस्तक्षेप का आग्रह किया था. भाई ने बताया कि शुरू में लगा कि मामला सहमतिपूर्ण तरीके से हल हो गया लेकिन कल महिला के पति मानपाल किसी तरह बहला फुसलाकर उसे निकट नदी के पास ले गया और उसे कथित तौर पर गहरे पानी में डुबो दिया. इसके बाद पति और तांत्रिक संतदास दुर्गादास तैरकर नदी पार कर बदायूं जिले में भाग गये. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. 32 वर्षीय महिला का शव बरामद हो गया है. कुलहरि ने बताया कि दुर्गादास का आपराधिक रिकार्ड है. पिछले साल उसके पास से बडी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई थी.  

VIDEO: आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की आड़ में धंधा

(इनपुट: भाषा से भी) 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh, Husband Kills Wife, Tantrik, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com