विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2019

पत्नी को दिया 'तीन तलाक' तो पति हुआ गिरफ्तार, सीएम योगी के दखल के बाद हुई कार्रवाई

लिस ने आगरा के रकाबगंज निवासी चुकरू रहमान को सीएम योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद गिरफ्तार कर लिया. सीएम योगी से महिला ने इस मामले में शिकायत की थी

Also Read in
पत्नी को दिया 'तीन तलाक' तो पति हुआ गिरफ्तार, सीएम योगी के दखल के बाद हुई कार्रवाई
  • घरेलू हिंसा करने और तीन तलाक देने के मामले में पति गिरफ्तार
  • सीएम योगी से महिला ने इस मामले में शिकायत की थी
  • सीएम योगी ने प्रशासन से इस मामले को देखने के लिए कहा था
यूपी:

आगरा पुलिस ने मंगलवार को एक शख्स को कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा करने और तीन तलाक देने के मामले में गिरफ्तार किया है. बता दें कि तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने गैरकानूनी ठहराया है. सूत्रों के मुताबिक, 'पुलिस ने आगरा के रकाबगंज निवासी चुकरू रहमान को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)  के हस्तक्षेप के बाद गिरफ्तार कर लिया. सीएम योगी से महिला ने इस मामले में शिकायत की थी.' आगरा के सदर बाजार में धोबी मोहल्ला में रहने वाली तरन्नुम ने सीएम योगी को पत्र लिखकर मांग की थी कि वह उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करें.

पाकिस्तान के बजट में इस बार 100 करोड़ करतारपुर कॉरिडोर के नाम, अधिकारी बोले - पूरा हो चुका है 50 प्रतिशत काम

अधिकारियों के मुताबिक महिला ने सीएम से कहा था कि उसके पति ने बिना वजह उसे तीन तलाक कहकर तलाक दे दिया. महिला की शिकायत के बाद सीएम योगी ने प्रशासन से इस मामले को देखने के लिए कहा था. अधिकारियों के मुताबिक आगरा पुलिस ने चुकरू रहमान के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया गया.

उत्तर प्रदेश के शामली में रेलवे पुलिस ने पत्रकार की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल होने पर SHO और कांस्टेबल सस्पेंड 

चुकरू और महिला के 3 बच्चे हैं. पत्र में तरन्नुम ने कहा था कि उसे तलाक दिए बिना उसके पति ने अपने ही मदरसे में किसी दूसरी महिला के साथ शादी कर ली और उसे(तरन्नुम) घर से बाहर निकालने के लिए दबाव बनाने लगा.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Triple Talaq, Husband Wife, Agra Police, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com