विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2018

मध्य प्रदेश: शादी का वादा करके किया दुष्कर्म, फिर केरोसीन डालकर लगा दी आग

जिले के दमुआ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के बाद उस पर केरोसीन डालकर आग लगाकर हत्या का प्रयास किया.

मध्य प्रदेश: शादी का वादा करके किया दुष्कर्म, फिर केरोसीन डालकर लगा दी आग
प्रतीकात्मक फोटो
  • छिंदवाड़ा में युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
  • आरोपी ने फिर केरोसीन डालकर लगा दी आग
  • युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
छिंदवाड़ा: जिले के दमुआ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के बाद उस पर केरोसीन डालकर आग लगाकर हत्या का प्रयास किया. 90 प्रतिशत झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती है. 26 वर्षीय आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने आज बताया की दमुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता को उसके घर के सामने रहने वाला सुशील डेहरिया कई दिनों से शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता था. 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महिला के साथ बलात्कार, पुलिस जांच में जुटी

बीते 29 जनवरी को रिश्ते के लिये अपनी भाभी से मिलाने का बहाना करके युवक उसे घर से ले गया और दमुआ रेलवे स्टेशन के पास चौरसिया कालोनी में सुशील ने उसकी भाभी की सहायता से युवती पर केरोसीन तेल डालकर आग लगा दी. सोनी ने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवती आग से 90 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ भादंवि की धारा 307 हत्या का प्रयास और धारा 376 दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 

VIDEO: सिटी सेंटर : दिल्ली में डर के साये में लड़कियां
पुलिस आरोपी युवक की भाभी को भी हिरासत में लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com