विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2021

मध्य प्रदेश : बीवी पर करता था शक, सिल दिए उसके गुप्तांग, अस्पताल में चल रहा इलाज

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक पति ने पत्नी पर संदेह होने पर खौफनाक कदम उठाया है. आरोपी पति ने पत्नी के गुप्तांग सिल दिए और फरार हो गया.

मध्य प्रदेश : बीवी पर करता था शक, सिल दिए उसके गुप्तांग, अस्पताल में चल रहा इलाज
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक पति ने शक होने पर पत्नी के साथ घिनौनी हरकत की है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सिंगरौली:

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singarauli) में एक पति ने शक होने पर पत्नी के साथ घिनौनी हरकत की है. आरोपी पति को संदेह था कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है. इस संदेह में पति ने पत्नी के गुप्तांग को सिल दिया. पुलिस ने बताया कि घटना सिंगरौली के रैला गांव की है.

सिंगरौली के सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने कहा, "आरोपी की पत्नी द्वारा मामले की सूचना देने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है." उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति फिलहाल फरार है.

हालांकि, महिला ने पुलिस से कहा कि वह अपने पति के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं चाहती है, बावजूद इसके कि उसे कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ीं. एक अधिकारी ने कहा कि उसने पुलिस से अनुरोध किया कि वह अपने पति को सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए डांटे कि वह बर्बरतापूर्ण कृत्य न दोहराए.

पुलिस ने कहा कि महिला का सिंगरौली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com