विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2022

केरल पुलिस ने 87 साल की बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार 

केरल पुलिस (Kerala Police) ने 60 वर्षीय एक व्यक्ति को पत्नी की दादी से कथित दुष्कर्म (Rape) करने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है.

केरल पुलिस ने 87 साल की बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार 
पुलिस ने बताया कि शिवादासन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है.
पथनमथिट्टा:

केरल पुलिस (Kerala Police) ने 60 वर्षीय एक व्यक्ति को पत्नी की दादी से कथित दुष्कर्म (Rape) करने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है.  पुलिस ने शिवदासन को मई के दूसरे सप्ताह में 85 वर्षीय महिला से उसके आवास पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया.  पुलिस ने  बताया, ‘‘महिला ने घटना की जानकारी स्थानीय आंगनवाड़ी सहायिका को दी जिसने उक्त सूचना अन्य संबंधित अधिकारियों को दी. ''

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला का ‘‘कई बार उत्पीड़न'' किया जिसकी पोती उससे ब्याही गई है.  उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376(दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस ने बताया कि शिवादासन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है. 



 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Police, Alleged Rape, Anganwadi Helper, Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com