विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2019

केरल में रेप के बाद प्रेगनेंट हुई सातवीं की छात्रा, आरोपी शिक्षक फरार  

उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्कूल के एक शिक्षक ने छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया है. सातवीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा अब गर्भवती है.

Also Read in
केरल में रेप के बाद प्रेगनेंट हुई सातवीं की छात्रा, आरोपी शिक्षक फरार  
30 साल का आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज.
मल्लपुरम (केरल):

उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्कूल के एक शिक्षक ने छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया है. सातवीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा अब गर्भवती है. पुलिस ने बताया कि मामले के सामने आने के बाद शिक्षक गायब हो गया है, जिसकी उम्र करीब 30 साल है. पुलिस ने बताया कि नाबालिग के परिवार को इसका पता तब चला, जब वे उसे मेडिकल जांच के लिए एक अस्पताल ले गए.

महिला ने शिक्षक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

पुलिस के एक अधिकारी ने NDTV को बताया, 'बच्चे का लगभग दो महीने तक यौन शोषण किया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया. शुरुआती जांच से ऐसा दिखता है कि परिवार को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था. परिवार और पुलिस को इस बात का पता उस समय चला जब बच्ची को कुछ जांच के लिए अस्पताल लाया गया.

2 साल तक छात्रा से रेप करने के आरोप में टीचर की पिटाई, कपड़े उतार बाजार में घुमाया

काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने इस बात की पुष्टि की कि शिक्षक ने उसके साथ बलात्कार किया है. आरोपी फरार शिक्षक पर बलात्कार और यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

VIDEO: 8 शिक्षकों के ख़िलाफ़ नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malappuram, Kerala Rape, Student Raped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com