विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2023

'पत्नी के साथ अफेयर' के शक में शख्स ने दोस्त का गला काटकर पिया उसका खून : पुलिस

पुलिस ने बताया कि विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है.

'पत्नी के साथ अफेयर' के शक में शख्स ने दोस्त का गला काटकर पिया उसका खून : पुलिस
विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

कर्नाटक के एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपने दोस्त का गला काटने और उसका खून पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दरअसल उसे ये शक था कि दोस्त का उसकी अपनी पत्नी के साथ संबंध है. गनीमत ये रही कि घायल शख्स बच गया और फिलहाल वो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है. कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से सामने आई इस भयावह घटना को एक गवाह ने कैमरे में कैद कर लिया है.

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है. उसने मारेश को उससे मिलने के लिए कहा और इस बीच उनकी बहस बढ़ गई. गुस्से में आकर विजय ने कथित तौर पर धारदार हथियार से महेश का गला काट दिया. एक गवाह द्वारा लिए गए मोबाइल फोन वीडियो में, विजय अपने दोस्त को पकड़कर उसका खून पीते हुए दिखाई दे रहा है.

विजय मारेश से पूछताछ करता दिख रहा है है. वह नीचे झुककर मारेश के गले से बह रहे खून को भी पीता दिखाई दिया. वो घायल शख्स को मुक्का मारते और थप्पड़ मारते भी नजर आया. रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विजय को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि केंचरलाहल्ली पुलिस स्टेशन में विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि मारेश का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बीफ की तस्करी के शक में मुस्लिम व्यक्ति की भीड़ ने की हत्या : पुलिस

ये भी पढ़ें : ओडिशा के गंजम जिले में हुई बस दुर्घटना में 10 की मौत, कई घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Slits Friend Throat And Drinks His Blood, Karnataka News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com