विज्ञापन
This Article is From May 26, 2017

बाराबंकी : 15 साल की लड़की से कथित अपहरण के बाद गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

आरोपियों ने किशोरी के साथ रेप का वीडियो भी बनाया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी है कि अगर उसने किसी को बताया तो नतीजे भुगतने होंगे.

बाराबंकी : 15 साल की लड़की से कथित अपहरण के बाद गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी
  • आरोपियों पर वीडियो बनाने का आरोप
  • घटना रामनगर थाना इलाके की
  • पुलिस में मामला दर्ज
लखनऊ:

बाराबंकी के रामनगर थाना इलाके के एक गांव में 15 साल की किशोरी का कथित अपहरण करने के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि किशोरी बुधवार को खेतों की ओर गयी थी, जहां गांव के ही प्रवेश, रामू और पंकज ने कथित तौर पर उसका अपहरण किया और फिर गैंग रेप किया.


बताया जाता है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ रेप का वीडियो भी बनाया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी है कि अगर उसने किसी को बताया तो नतीजे भुगतने होंगे. पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था. नामजद प्राथमिकी गुरुवार को ही दर्ज की गयी जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barabanki, Crime News, Uttar Pradesh, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com