विज्ञापन
This Article is From May 01, 2022

झारखंड : खूंटी में अंगूठी बनाने वालों ने किया नाबालिग का रेप, तीन गिरफ्तार

तीनों आरोपी अंगूठी बनाने के बहाने एक घर में घुसे और बच्ची को अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया

झारखंड : खूंटी में अंगूठी बनाने वालों ने किया नाबालिग का रेप, तीन गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
खूंटी (झारखंड):

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों में मुख्य आरोपी दीपक कुमार पांडेय भी शामिल है, जो लोहरदगा का रहने वाला है और घूम-घूम कर अंगूठी बेचने का काम करता था.

पुलिस ने मामले में उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है जो साथ आंगूठी बेचने का काम करते थे और मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं.

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी अंगूठी बनाने के बहाने एक घर में घुसे और बच्ची को अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

उन्होंने बताया कि बच्ची के बयान के आधार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape, Minor Girl, Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com