- एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भारत आया हुआ था छात्र.
- जापान की गिफू युनिवर्सिटी का था छात्र.
- इस साल जनवरी में भी की थी एक छात्र ने आत्महत्या,.
आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) में गुरुवार को एक जापानी छात्र (Japanese Student) की खुदकुशी (Suicide) का मामला सामने आया है. छात्र का संबंध जापान की गिफु यूनिवर्सिटी (Gifu University) से है और वह आईआईटी गुवाहाटी में तीन महीने के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आया हुआ था. आईआईटी गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि छात्र 30 नवंबर को अपना प्रोग्राम पूरा कर अपने घर लौटने वाला था.
अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या की ये घटना दोपहर 3 से 3:30 बजे की है. जब छात्रों ने देखा की मृत छात्र का कमरा बंद है तो उन्होंने उसे आवाज़ दी. बाद में अंदर से कोई जवाब न मिलने पर छात्रों ने आईआईटी प्रशासन को सूचना दी. प्रशासन ने पुलिस की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा कि छात्र का शव बाथरूम के वेंटीलेटर पर लटका हुआ है.
यह भी पढ़ें- पति की हत्या कर पत्नी ने किचन स्लैब के नीचे दफना दी लाश, ऊपर बनाती रही खाना
बता दें कि आईआईटी प्रशासन ने इस बाबत गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को सूचना दे दी है, जिससे की छात्र के परिजन को सूचना दी जा सके. गौरतलब है कि बीते कुछ समय में आईआईटी गुवाहाटी में छात्रों द्वारा आत्महत्या की बहुत सी घटनाएं सामने आई हैं. इसी साल 7 जनवरी को आंध्र प्रदेश के रहने वाले बी.टेक चौथे सेमेस्टर के छात्र ने आत्महत्या की थी.
आपको बता दें कि आईआईटी गुवाहाटी देश के नामी संस्थानों में से एक है जिसकी स्थापना 1994 में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे की गई थी.
(अगर आपको या किसी जानने वाले को मदद की जरूरत है तो आप पास के मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें)
हेल्पलाइन नंबर :
आसरा : 91-22-27546669 (24 घंटे सेवा)
स्नेहा फाउंडेशन : 91-44-24640050 (24 घंटे सेवा)
वंद्रेवाला फाउंडेशन : 1860-2662-345, 1800-2333-330 (24 घंटे सेवा)
iCall : 022-25521111 (सोमवार से शनिवार, सुबह 8:00 बजे से रात 10:00बजे तक)
कनेक्टिंग एनजीओ : 18002094353 ( दोपहर 12 बजे से 8 बजे तक)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं