विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2017

गोवा के कनकोना इलाके में आइरिश युवती की लाश मिली, एक संदिग्ध गिरफ्तार

गोवा के कनकोना इलाके में आइरिश युवती की लाश मिली, एक संदिग्ध गिरफ्तार
गोवा में विदेशी पर्यटक आयरिश युवती का शव मिला. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
  • चश्मदीद ने सुबह सात बजे शव को देखा
  • बलात्कार के बाद हत्या का संदेह
  • पुलिस को पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: गोवा के कनकोना इलाके में मंगलवार को एक विदेशी महिला की लाश मिली. वह 28 साल की एक आइरिश नागरिक थी. पुलिस को एक फोन कॉल आया था जिसमें लाश के बारे में सूचना दी गई थी. पहली बार में यह बलात्कार और हत्या का मामला समझ में आ रहा है. हालांकि पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट की इंतजार कर रही है. इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है.

चश्मदीद का कहना है कि, "मैंने करीब सात बजे लाश को देखा, जब मैं अपने खेत की तरफ जा रहा था. जब मैंने लाश देखी तो मैं घबराकर लौट आया. मैंने लोगों को इस बारे में बताया और फिर हमने पुलिस को इसकी सूचना दी."

प्राथमिक जांच के मुताबिक पहले बलात्कार और फिर हत्या की बात की जा रही है. हालांकि पुलिस किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पुलिस ने पोस्ट मार्टम करने के लिए डीन से डॉक्टरों का एक पैनल बनाने और सैम्पल्स को भी प्रिज़र्व करने का मांग की है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गोवा में देश भर में सबसे ज्यादा विदेशी पयर्टक आते हैं. एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक इन विदेशी पर्यटकों के खिलाफ हुए अपराधों में साल 2014 में गोवा सभी राज्यों में दूसरे स्थान पर था और साल 2015 में तीसरे स्थान पर. ऐसा हर एक अपराध इस आंकड़े को बढ़ाता है और गोवा की छवि को गिराता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गोवा, Goa, आइरिश युवती की लाश मिली, Irish Women Found Dead, गोवा पुलिस, Goa Police, विदशी पर्यटक, Foriegn Tourist, बलात्कार, Rape, हत्या, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com