श्रद्धा वॉल्कर जैसी एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना असम की राजधानी गुवाहाटी से सामने आई है. उस केस में युवक ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसके शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए थे. गुवाहाटी वाली घटना में पति ने पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े फ्रिज में छिपा रखे थे. मामले की सच्चाई सामने आते ही सनसनी फैल गई. पुलिस जांच के बीच आरोपी ने सरेंडर कर दिया है. आरोपी की पहचान 30 वर्षीय रामानुज गोस्वामी के रूप में हुई है. रामानुज पर पत्नी रिया तालुकदार की हत्या के बाद उसके शव को फ्रिज में छिपाने का आरोप है.
कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी
बताया जाता है कि उनकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी. गुवाहाटी के हाटीगांव पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट में यह कपल रहता था. वहां के स्थानीय निवासियों ने हाटीगांव पुलिस स्टेशन को सूचना दी कि उनके फ्लैट से बदबू आ रही है और वे पिछले दो दिनों से दिखाई नहीं दिए हैं, साथ ही उनके फोन भी बंद हैं.

रिया तालुकदार की फाइल फोटो.
फ्लैट का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंची पुलिस
जब पुलिस अपार्टमेंट पहुंची और फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो उन्हें एक महिला का कटा हुआ शव मिला. महिला की पहचान 25 वर्षीय रिया तालुकदार के रूप में हुई; उसकी उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं, शव सड़ने लगा था और उसका सिर गायब था. घर की तलाशी लेने पर पुलिस को मृतका का सिर फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में मिला.
पुलिस ने शव और कटा हुआ सिर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया है. इस बीच, फरार पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है; पुलिस सूत्रों के मुताबिक उससे पूछताछ की जा रही है.

वो फ्रिज जिससे रिया का कटा हुआ सिर बरामद हुआ.
Photo Credit: NDTV
शव के टुकड़े कर आवारा कुत्तों को खिलाने की थी योजना
गुवाहाटी की दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस सूत्रों ने NDTV को बताया कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं है. हो सकता है कि पति ड्रग्स का आदी रहा हो. पुलिस एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और पहले हुई घरेलू हिंसा के एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि पति की योजना शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें आवारा कुत्तों को खिलाने की थी. पत्नी की हत्या करने के बाद, पति ने खाना पकाया और उसे खाया, और फिर वहां से भाग गया.

पत्नी की हत्या का आरोपी रामानुज गोस्वामी.
Photo Credit: NDTV
हत्या क्यों की, अभी इसका नहीं हुआ खुलासा
पुलिस ने अभी तक हत्या के मकसद का खुलासा नहीं किया है और न ही आरोपी के सरेंडर करने की परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी दी है. जांच जारी है और पुलिस घटनाक्रम तथा इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संभावित संलिप्तता (यदि कोई हो) की भी जांच कर रही है. पुलिस से और जानकारी का इंतज़ार है.
यह भी पढ़ें - प्रॉपर्टी के लिए युवक ने की नानी की हत्या... मौत समझ कर हुआ अंतिम संस्कार, CCTV से खुला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं