विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2022

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कॉलेज संचालक को दी धमकी, चीटिंग न होने की वजह से 10वीं में फेल हो गया था छात्र

लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी भरा फोन आने पर कॉलेज संचालक के पैरों तले जमीन खिसक गई थी. उसने बिना देरी किए गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कॉलेज संचालक को दी धमकी, चीटिंग न होने की वजह से 10वीं में फेल हो गया था छात्र
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे द्रोणाचार्य कॉलेज में पड़ता था.
गुरुग्राम:

फरुखनगर स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज के संचालक को बीते 3 जून को फोन कॉल के जरिए अपहरण और फिरौती को धमकी दी गई थी. धमकी वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया था. लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी भरा फोन आने पर कॉलेज संचालक के पैरों तले जमीन खिसक गई थी. उसने बिना देरी किए गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच में पुलिस के सामने जो आया उससे पुलिस भी चौक गई. दरअसल धमकी देने वाला कॉलेज का पूर्व छात्र निकला.

जांच के दौरान सेक्टर 31 क्राइम यूनिट को पता चला कि कॉलेज संचालक को लॉरेंस गैंगस्टर के नाम से धमकी देने वाला गुरुग्राम के बासकुसला का रहने वाला पिंकू है. पुलिस ने पिंकू को बासकुसला से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की. पिंकू ने पुलिस को बताया कि वे भाँगरोला सिटित द्रोणाचार्य कॉलेज में पड़ता था. दसवीं के एग्जाम के दौरान कॉलेज के संचालक ने उसे पेपर में मदद पहुंचने का आश्वाशन दिया था. लेकिन कोई मदद नहीं मिली, जिसके चलते वे दसवीं में फैल हो गया. इसी रंजिश के चलते उसने योजना बनाई और संचालक को गैंगेस्टर के नाम से धमकी दी.

ये भी पढ़ें-  पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालीं BJP नेता नुपुर शर्मा के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, बोलीं- जब हिंदू देवी देवताओं...

गुरुग्राम पुलिस ने गैंगेस्टर के नाम से धमकी देने वाले पूर्व छात्र को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा जरूर कर दिया है, लेकिन इस घटना से एक सवाल जरूर खड़ा हो गया है कि युवा वर्ग अपराध की दुनिया को बड़ा मानने लगा है. किसी को भी धमकी देने अब आम सा हो गया है. जो कि आने वाली पीढ़ी के लिए घातक हो सकता है. 

VIDEO: सिटी सेंटर : सत्येंद्र जैन के सहयोगियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, AAP ने उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Student, Lawrence Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com