विज्ञापन

गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़, ‘फर्जी मरीज’ बनाकर इंश्योरेंस कंपनियों को लगा दिया करोड़ों का चूना

गुरुग्राम पुलिस ने न्यू पालम विहार स्थित गैलेक्सी वन हॉस्पिटल पर छापेमारी कर फर्जी इंश्योरेंस क्लेम रैकेट का भंडाफोड़ किया. (NDTV के लिए साहिल मनचंदा की रिपोर्ट)

गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़, ‘फर्जी मरीज’ बनाकर इंश्योरेंस कंपनियों को लगा दिया करोड़ों का चूना
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
  • गुरुग्राम के गैलेक्सी वन हॉस्पिटल में फर्जी मरीजों के नाम पर इंश्योरेंस क्लेम करने वाला बड़ा रैकेट पकड़ा
  • पुलिस ने अस्पताल में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर 3 को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज जब्त किए
  • जांच में पता चला कि एक डॉक्टर ने एमडी की वैध डिग्री के बिना एमबीबीएस/एमडीएमए का गलत उपयोग किया था
गुरुग्राम:

हरियाणा के गुरुग्राम में फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निहाल कॉलोनी, न्यू पालम विहार स्थित गैलेक्सी वन हॉस्पिटल में सर्च ऑपरेशन चलाकर तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार यह अस्पताल फर्जी मरीजों को भर्ती दिखाकर दर्जनों इंश्योरेंस कंपनियों से करोड़ों रुपये की क्लेम राशि हड़पने में शामिल था.

जांच की शुरुआत और शुरुआती निष्कर्ष

मामले की शुरुआत मई 2025 में हुई जांच से हुई, जब अस्पताल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की गई थी. जांच में सामने आया कि एक डॉक्टर ने अपने नाम के आगे एमबीबीएस/एमडीएमए लिख रखा था, जबकि उसके पास एमडी की वैध डिग्री तक नहीं थी. इसके साथ ही IPD रजिस्टर में फर्जी एंट्रियां कर विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर झूठे इंश्योरेंस क्लेम किए जा रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : बड़े रियल एस्टेट घोटाले पर कार्रवाई, गुरुग्राम के Ansal Hub-83 प्रोजेक्ट की 82 करोड़ की संपत्ति अटैच

FIR दर्ज, फर्जी क्लेम फाइलें और दस्तावेज बरामद

14 फरवरी 2026 को थाना बजघेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद सर्च के दौरान लगभग 25 इंश्योरेंस कंपनियों से जुड़ी करीब 60 फर्जी क्लेम फाइलें बरामद हुईं. मामले की जांच में पाया गया कि बिना असल भर्ती के नकली IPD एडमिशन, फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट और ट्रीटमेंट बिल तैयार कर क्लेम राशि प्राप्त की जाती थी, जिसे अस्पताल स्टाफ और कथित बेनिफिशियरी के बीच बांटा जाता था.

ये भी पढ़ें : दिल छू लेने वाला वीडियो...खास पेट-फ्रेंडली बाइक ट्रेलर में डॉग्स को घुमाने निकला गुरुग्राम का शख्स

गिरफ्तारियां और जब्ती

कार्रवाई के दौरान सपना, वर्षा और गौरव नाम के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अस्पताल की स्टैम्प, कंप्यूटर, फर्जी बिल बुक सहित भारी मात्रा में दस्तावेज भी जब्त किए हैं. पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की पहचान कर रही है; अन्य साजिशकर्ताओं की तलाश और जांच जारी है.

लेखक के बारे में
img
पीयूष जयजान
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Fake Hospital, Galaxy One Hospital Raid, Insurance Claim Racket, Fake IPD Admissions, Forged Medical Records, 60 Fake Claim Files, 25 Insurance Companies, Haryana CM Flying Squad Complaint, Three Employees Arrested, Bajghera Police Case, Seized Documents And Stamps
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com