विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2018

गुजरात: इस शख्स ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की चाकू मारकर हत्या की, इलाके में हड़कंप

गुजरात के भरूच में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी.

गुजरात: इस शख्स ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की चाकू मारकर हत्या की, इलाके में हड़कंप
प्रतीकात्मक फोटो
  • शख्स ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की चाकू मारकर हत्या की
  • घटना को अंजाम देने के बाद शख्स ने आत्महत्या की कोशिश की
  • घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया
भरूच: गुजरात के भरूच में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी. शख्स ने इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद की भी जान लेने की कोशिश की. गुजरात के भरूच जिले में पहले शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या की फिर एक-एक कर अपने बेटी और बेटे को भी मार दिया.

यह भी पढ़ें: भरूच में डीआरआई ने बंद हो चुके 49 करोड़ रुपये के नोट जब्त किए
 
इस शख्स ने आत्महत्या का भी प्रयास किया. इस शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. 

VIDEO: इलाहाबाद : छात्र की हत्या करने वाला आरोपी दबंग नेता सोनू सिंह का करीबी
फिलहाल, पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Killed Wife, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com