विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2019

एक तरफा प्यार में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, खुद को भी किया आग के हवाले

महिला और पुरुष दोनों 70 फीसद झुलस गये हैं और दोनों की हालत गंभीर है.

एक तरफा प्यार में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, खुद को भी किया आग के हवाले
प्रतीकात्मक फोटो
  • आरोपी की रिश्तेदार ही है महिला
  • दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  • पुलिस ने दर्ज किया आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला
अहमदाबाद:

गुजरात के राजकोट शहर से चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से एक तरफा प्यार के चलते अपनी ही रिश्तेदार एक महिला को आग के हवाले कर दिया और खुद को भी आग लगा ली.  पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी 40 वर्षीय चेतन पालन ने कथित रूप से एकतरफा प्रेम के चलते इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया. पालन और 25 वर्षीय गर्भवती महिला दोनों गंभीर रूप से झुलस गये और दोनों को राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

गांधीग्राम पुलिस स्टेशन के निरीक्षक वी वी ओबेडारा ने बताया कि पालन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पालन और महिला दोनों 70 फीसद झुलस गये हैं और दोनों की हालत गंभीर है. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. 

गुरुग्राम: बीड़ी-सिगरेट पर हुआ विवाद, पेट्रोल छिड़कर दुकानदार को जिंदा जलाया, 10 दिन से फरार है आरोपी

हफ्ते भर पहले इसी तरह की एक घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से आई थी. यहां थाना दौराला क्षेत्र के गांव में एक किशोरी पर गांव के ही एक युवक अनुज ने कथित रुप से केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी. लगभग 80 फीसदी जली किशोरी को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था. बताया गया था कि दो परिवारों में पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया था. (इनपुट-भाषा)

वीडियो: महाराष्ट्र में अंतरजातीय विवाह करने पर युगल को जलाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Self-sacrifice, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com