विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2019

10 रुपए महंगी बियर की बोतल बेचने पर बदमाश ने मारी गोली, सेल्समैन की हुई मौत- Video

ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के ऐच्छर में स्थित एक बियर की दुकान के सेल्समैन कुलदीप नागर को अज्ञात दो बदमाशों ने गोली मार दी.

10 रुपए महंगी बियर की बोतल बेचने पर बदमाश ने मारी गोली, सेल्समैन की हुई मौत- Video
ग्रेटर नोएडा स्थित हुए घटना का दृश्य
  • बदमाश ने मारी गोली
  • बियर की दुकान पर हुई बहस
  • 10 रुपए महंगी बोतल बेचने पर विवाद बढ़ा
नई दिल्ली:

ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के ऐच्छर में स्थित एक बियर की दुकान के सेल्समैन कुलदीप नागर को अज्ञात दो बदमाशों ने गोली मार दी. घटना पर जब पुलिस पहुंची और तहकीकात की तो पता चला कि बियर के रेट को कहासुनी हुई और फिर दुकानदार को बदमाश ने गोली मारी है. घायल सेल्समैन को पास के आइवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद जब डॉक्टर ने देखा तो उसे मृत घोषित कर दिया. 

राहुल गांधी पर ममता बनर्जी का पलटवार, कहा- 'वह अभी बच्चे हैं'

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है. पुलिस ने जब दुकान के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दुकानदार रेट से 10 रुपए महंगी बियर की बोतल बेच रहा था और दोनों के बीच बहस हो गई. मामला इस हद तक बढ़ गया कि बदमाश ने सेल्समैन को गोली मारी और फिर फरार हो गया.

प्रियंका गांधी जब कार्यकर्ताओं से मिली तो पूछ बैठीं, 'चुनाव की तैयारी कैसी चल रही है? इस वाले की नहीं...'

घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो सेल्समैन को तुरंत अस्पताल भेजा गया. हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी. जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज तलाश में जुट गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है. वही पुलिस की माने तो मृतक बुलंदशहर के गुलावटी का निवासी था. शुरुआती जांच में सामने आया कि सेल्समैन बियर की बोतल रेट से 10 रुपए बढाकर मांग रहा था जिसको लेकर कहा सुनी और गोली मार दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Crime, Salesman, Beer Bottle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com