विज्ञापन

'रामायण' के सेट से सामने आईं BTS तस्वीरें, राम लुक में बेटी राहा पर प्यार लुटाते दिखे रणबीर कपूर

'रामायण' के सेट से सामने आई रणबीर कपूर और राहा की दिल छू लेने वाली तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया. उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

'रामायण' के सेट से सामने आईं BTS तस्वीरें, राम लुक में बेटी राहा पर प्यार लुटाते दिखे रणबीर कपूर
'रामायण' के सेट से सामने आईं अनदेखी तस्वीरें

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म 'रामायण' की शूटिंग के दौरान कुछ बेहद खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. इन तस्वीरों में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ नजर आ रहे हैं. आलिया ने इन तस्वीरों के साथ रणबीर की जमकर तारीफ की और फिल्म के लिए उनकी मेहनत पर गर्व जताया. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में रणबीर भगवान राम के लुक में नजर आ रहे हैं. उनके पीछे जंगल जैसा नजारा दिखाई दे रहा है. इस दौरान वह अपनी बेटी राहा के माथे पर प्यार से किस करते दिख रहे हैं. 

दूसरी तस्वीर में राहा अपने पिता रणबीर को प्यार से गले लगाए नजर आ रही हैं. हालांकि, दोनों ही तस्वीरों में राहा का चेहरा सफेद दिल वाले इमोजी से छिपाया गया है. इन तस्वीरों के साथ आलिया ने रणबीर के लिए एक खास नोट भी लिखा. उन्होंने कहा, ''आपने इस फिल्म के लिए अपनी पूरी जान लगा दी और फिर भी राहा के लिए आपके पास इतना प्यार बचा रहा. मुझे आप पर और उन सभी लोगों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस शानदार सिनेमाई अनुभव को बनाने में अपना दिल और आत्मा लगा दी.''

आलिया ने लिखा, ''कुछ कहानियां हम सभी से कहीं बड़ी होती हैं और 'रामायण' उन्हीं में से एक है.'' आलिया की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. रणबीर और राहा की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं.

आलिया और रणबीर की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी की थी. दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में शादी की थी. इसके बाद 6 नवंबर 2022 को उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ.

वहीं, फिल्म 'रामायण' की रिलीज के बाद फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जमकर तारीफ की. करण ने लिखा, ''रामायण हमारी संस्कृति में रची-बसी एक ऐसी कहानी है, जिसे कई पीढ़ियां सुनती और देखती आई हैं. यह मूल्यों, परंपराओं और सच्ची इंसानियत की मिसाल है.''

उन्होंने आगे लिखा, ''आपने इस कहानी को पढ़ा है, देखा है और दूसरों को सुनाया है, लेकिन इसके सिनेमाई रूपांतरण को देखकर हैरान रह जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है. मैं 'रामायण' की पूरी टीम को सलाम करता हूं और उनके काम की सराहना करता हूं. हम सभी इसके सपने देख सकते हैं, लेकिन इस टीम ने वास्तव में इसे साकार कर दिखाया है.''

ये भी पढ़ें: रामायण में सनी देओल की पहली झलक ने मचाया धमाल, एंट्री सीन पर राम-रावण को छोड़ हनुमान के लिए दर्शकों ने बजाई सबसे तेज तालियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Raha Kapoor, Ramayana, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com