विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2023

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नेहरा दोनों फिलहाल क्राइम ब्रांच की कस्टडी में है. क्राइम ब्रांच में रिमांड पेपर में खुलासा किया है कि लारेंस बिश्नोई- संपत नेहरा जेल में बैठकर क्राइम सिंडिकेट चला रहे हैं.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा की 4 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की थी. फिलहाल बिश्नोई और नेहरा दोनों क्राइम ब्रांच की कस्टडी में है. क्राइम ब्रांच में रिमांड पेपर में खुलासा किया है कि लारेंस बिश्नोई- संपत नेहरा जेल में बैठकर क्राइम सिंडिकेट चला रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक दोनों जेल में बैठकर यंग लड़कों को रिक्रूट कर रहे है और उनसे पूरे भारत में फायरिंग करवा करवा करके रंगदारी वसूल करवा रहे हैं और लगातार वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं. लॉरेंस बिश्नोई और नेहरा ने खुलासा किया है की दिल्ली से फरार होकर लंदन में बैठा गैंगस्टर कपिल उर्फ नंदू और अमेरिका में बैठा बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई ये सब मिलकर वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नेहरा से पूछताछ के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जो कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी नेता की हत्या में शामिल था. उसी से पूछताछ के बाद कुछ पुलिस को इस मामले में कोई लीड मिली है लिहाजा बिश्नोई और नेहरा की 4 दिन की कस्टडी बढ़ाने की मांग की गई.

ये भी पढ़ें : मुंबई : संजय राउत और उनके भाई को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में दिल्ली में एक व्यक्ति गिरफ्तार

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangster Lawrence Bishnoi, Gangster Lawrence Bishnoi Sent On Police Remand, Delhi Police Crime Branch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com