विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

इलाज के दौरान महिला लेक्चरर की मौत, पिछले हफ्ते पूर्व प्रेमी ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग

वर्धा में विकेश नगराले (27) ने हिंगणघाट निवासी अंकिता पिसुड्डे (25) को तीन फरवरी को आग के हवाले कर दिया था जिसके कारण वह 40 प्रतिशत जल गई थी. उसका नागपुर के ‘ओरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ में इलाज चल रहा था.

इलाज के दौरान महिला लेक्चरर की मौत, पिछले हफ्ते पूर्व प्रेमी ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • पिछले सप्ताह आग के हवाले की गई थी 25 वर्षीय महिला लेक्चरर
  • सोमवार सुबह नागपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई
  • पिछले कुछ समय से अंकिता को परेशान कर रहा था नगराले
वर्धा:

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में पीछे करने वाले एक व्यक्ति द्वारा पिछले सप्ताह आग के हवाले की गई 25 वर्षीय महिला लेक्चरर की सोमवार सुबह नागपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई. वर्धा में विकेश नगराले (27) ने हिंगणघाट निवासी अंकिता पिसुड्डे (25) को तीन फरवरी को आग के हवाले कर दिया था जिसके कारण वह 40 प्रतिशत जल गई थी. उसका नागपुर के ‘ओरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर' में इलाज चल रहा था. हिंगणघाट के पुलिस निरीक्षक सत्यवीर बंडीवार ने कहा, ‘डॉक्टर ने आज सुबह छह बजकर 55 मिनट पर उसे मृत घोषित कर दिया.'

उन्होंने बताया कि महिला की मौत के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अस्पताल के आसपास सुरक्षा एहतियातन कड़ी कर दी गई है. कई स्थानीय लोगों, महिलाओं और कॉलेज छात्रों ने आरोपी को मौत की सजा देने की मांग करते हुए वर्धा में गत गुरुवार को मार्च निकाला था. राज्य सरकार ने मामले में जाने माने वकील उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया है.

नाबालिग लड़की से स्कूल वैन के ड्राइवर ने कथित छेड़छाड़ की, परिजनों ने पीटा

महिला के रिश्तेदारों के अनुसार नगराले पिछले कुछ समय से अंकिता को परेशान कर रहा था. घटना के कुछ घंटे बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस ने पहले बताया था कि नगराले पीड़िता का दो साल पहले तक दोस्त था. उसके अनुचित व्यवहार के चलते अंकिता ने उससे संबंध खत्म कर लिया था, जिसके बाद वह उसका पीछा करने लगा.

VIDEO: असम: डिब्रूगढ़ में तेल की पाइपलाइन में लगी आग, देखते ही देखते आसमान छूने लगे आग के शोले​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Murder, Maharashtra, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com