विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2019

पिता ने किया नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न, मां ने दर्ज कराई शिकायत, हुआ गिरफ्तार

सोहना क्षेत्र में दो नाबालिग बेटियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एक पिता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पिता ने किया नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न, मां ने दर्ज कराई शिकायत, हुआ गिरफ्तार
नाबालिग बेटियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में पिता गिरफ्तार
  • पिता ने किया नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न
  • मां ने दर्ज कराई शिकायत तो हुआ गिरफ्तार
  • व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया
गुरुग्राम:

सोहना क्षेत्र में दो नाबालिग बेटियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एक पिता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस घटना की जानकारी महिला पुलिस चौकी को नाबालिग लड़कियों की मां ने दी. उसका ताल्लुक नेपाल से है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका पति यहां एक श्रमिक के रूप में काम करता है और उसने उसकी 17 वर्षीय बेटी से उसकी गैरमौजूदगी में दुष्कर्म किया. यह नाबालिग लड़की महिला की पहली शादी से है. महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने अपनी नौ साल की बच्ची का भी कई बार यौन उत्पीड़न किया है. गुड़गांव पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसने 2003 में शादी की थी और इस शादी से उसका एक बेटा और एक बेटी है.

नाबालिग से रेप के आरोपी तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि दोनों ही पीड़ित लड़कियों ने इस अपराध के बारे में अपनी मां को शुक्रवार को बताया था जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया. बोकन ने बताया, 'बातचीत के दौरान पीड़ितों ने बताया कि उनके पिता ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया है और उन्हें इस बारे में किसी को नहीं बताने की चेतावनी भी दी है.'

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए CBI को दिया दो और हफ्ते का वक्त

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. 
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sexual Abuse, Gurugram Police, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com