विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2025

गुटखे के लिए 10 रुपये नहीं दिए तो बेटे ने काट दिया पिता का गला, सिर लेकर पहुंचा थाने

आरोपी बेटे ने धारदार हथियार से अपने 70 वर्षीय पिता का सिर काट दिया, जिसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया.

गुटखे के लिए 10 रुपये नहीं दिए तो बेटे ने काट दिया पिता का गला, सिर लेकर पहुंचा थाने
मयूरभंज:

ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपये देने से मना करने पर 40 वर्षीय बेटे ने मगंलवार को अपने पिता की हत्या कर दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या करने के बाद बेटा अपने पिता का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने चला गया और आत्मसमर्पण कर दिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने धारदार हथियार से अपने 70 वर्षीय पिता का सिर काट दिया, जिसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया. उसकी मां मौके से फरार हो गई. आरोपी और उसके माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक के बाद ये हत्या की गई.''

मृतक की पहचान बैधार सिंह के रूप में हुई है. बारीपदा के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी प्रवत मल्लिक ने बताया, ‘‘एक मामूली सी बात पर हत्या की गई. आरोपी तब नाराज हो गया जब उसके पिता ने गुटखे के लिए 10 रुपये देने से इनकार कर दिया.'' अधिकारी ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची और जांच जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Father-son Murder Case, Man Kills Father, Odisha Crime News, Gutkha Money Surrenders With Severed Head
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com