विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

बिहार : हैवान बाप ने नशे में 1 साल के बेटे को कुएं में फेंका, फिर जमीन में गाड़ दी लाश

बिहार के जहानाबाद जिले में शराब के नशे में एक पिता ने अपने मासूम बच्चे को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

बिहार : हैवान बाप ने नशे में 1 साल के बेटे को कुएं में फेंका, फिर जमीन में गाड़ दी लाश
प्रतीकात्मक चित्र
  • पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था आरोपी जीतेंद्र
  • अपने बच्चे को नाजायज संतान बताता था
  • कुएं में फेंककर ले ली बेटे की जान
पटना: बिहार के जहानाबाद जिले में शराब के नशे में एक पिता ने अपने मासूम बच्चे को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. कल्पा थाना के गुलजारबाग उइगांव में एक हैवान पिता का क्रूर चेहरा सामने आया है. उसने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद एक साल के मासूम बेटे को कुएं में फेंक दिया. यही नहीं साक्ष्य छुपाने के मकसद से उसने मासूम के शव को कुएं से निकाल कर सुनसान झाड़ी के पास जमीन में दफन कर दिया. शव को दफन करने मे बच्चे का दादा भी शामिल था. गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी हुए साल बीत गए, लेकिन अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों में धड़ल्ले से शराब मिल रही है. अवैध रूप से बड़े पैमाने पर शराब की खेप उतारी जाती है और बेची जाती है.

यह भी पढ़ें : जल्लाद बाप ने बीमार दुधमुंही बच्ची को पटक-पटक कर मारा, फिर नाले में फेंक दिया

घटना के बारे में बच्चे की मां ने बताया कि उसका पति जीतेंद्र मांझी शराब पीकर हमेशा झगड़ा करता था. जीतेंद्र का कहना था कि यह बच्चा नाजायज है. इसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम जीतेंद्र का अपनी पत्नी बुगली देवी के साथ झगड़ा हुआ और उसने अपने मासूम बेटे को गांव के पास ही बने एक कुएं में फेंक दिया, जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. महिला अपने बच्चे की तलाश में ग्रामीणों के सहयोग से झाड़ी के पास पहुंची तो देखा कि उसके पति और ससुर बच्चे को जमीन में दफना रहे हैं. इसकी सूचना तत्काल कल्पा थाना की पुलिस को दी गई. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया.

VIDEO : मां ने ही ले ली बच्चे की जान
पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के झगड़े के दौरान पिता ने ही अपने एक साल के मासूम को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी पिता एवं दादा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com