विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

स्कूल की फीस ना भर पाने पर पिता ने कर दी 6 साल की बेटी की हत्या, मां ने दर्ज कराया केस

कुरुक्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी 6 साल की बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी स्कूल की फीस भरने में सक्षम नहीं था.

  • पिता ने अपनी 6 साल की बेटी की हत्या की
  • फीस ना भर पाने की वजह से पिता ने उठाया ये कदम
  • मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
हरियाणा:

कुरुक्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी 6 साल की बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी स्कूल की फीस भरने में सक्षम नहीं था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का नाम जसबीर सिंह है और वह गरीबी से परेशान था. तनाव में उसने अपने घर पर ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर जसबीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.  डीएसपी अजय कुमार ने बताया, 'आरोपी के पास कई महीनों से रोजगार नहीं था और वह अपनी बेटी के स्कूल की फीस देने में भी सक्षम नहीं था.'

पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, बीच-बचाव करने गई मां को बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला

उन्होंने बताया, 'जसबीर ने अपने पिता के सामने ही अपनी बेटी की गला दबाया और उसकी हत्या करने के बाद पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया. जब जसबीर की पत्नी ने देखा कि उसकी बेटी बेहोश है तो वह उसे हॉस्पिटल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.' 

Video: खुले में शौच करने की वजह से दो बच्चों की पीटकर हत्या​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Police, Daughter Murder, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com