विज्ञापन
This Article is From May 17, 2019

हत्या करने के बाद 4 साल की बेटी के साथ सोता रहा पिता

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण अपनी चार साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी.

हत्या करने के बाद 4 साल की बेटी के साथ सोता रहा पिता
दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना
नई दिल्ली:

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण अपनी चार साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी मलकीत सिंह परिवार सहित तिलक नगर इलाके में रहता था. पांच साल पहले परिवार वालों की मर्जी से उसकी शादी हुई थी, शादी के बाद पति-पत्नी, निहाल विहार इलाके के उदय विहार में किराए के मकान में रहने के लिए आ गए थे. इनकी चार साल की बेटी थी, मलकीत ऑनलाइन फूड डिलवरी करने वाली कंपनी में डिलवरी ब्वॉय के तौर पर काम कर रहा था. 

ध्रुव त्यागी हत्या मामला : पंचायत ने समुदाय विशेष को किराये पर घर न देने का फैसला लिया

आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था,उसे लगता था कि जब वह ड्यूटी के सिलसिले में बाहर रहता है उस दौरान उसकी पत्नी से कोई मिलने आता है. इसी शक की वजह से वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा, फिर शराब पीकर पति पत्नी में हर रोज झगड़े होने लगे. बुधवार रात को जब वह घर आया तो पत्नी से दोबारा झगड़ा हुआ. देर रात सभी सोने के लिए चले गए, इस बीच उसने बेटी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी. 

70 साल की बूढ़ी महिला की गर्दन दबाकर किया बेहोश, फिर बदमाशों ने की खौफनाक वारदात

करीब साढ़े बारह बजे हत्या करने के बाद वह अपनी बेटी के साथ वहीं पर सोया रहा. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फांसी का फंदा लगाकर खुद भी मरना चाहता था. इसके लिए वह सुबह 6 बजे की तैयारी कर रहा था. तभी उसकी पत्नी जग गईं, तब मलकीत ने बेटी की तबियत खराब होने का बहाना बनाया. इस पर पत्नी ने उसे अस्पताल लेकर चलने को कहा. मलकीत जब बच्ची लेकर जा रहा था पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को संदेह हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी मलकीत को गिरफ्तार कर लिया,आरोपी ने बताया कि पत्नी से झगड़े के चलते उसने बेटी की हत्या की. 

Video: दिल्ली में महिला डॉक्टर की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nihavihar, Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com