विज्ञापन

तमिलनाडु में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव कुएं से मिले, इलाके में सनसनी; खुदकुशी की आशंका

तमिलनाडु के करूर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके घर परिसर में स्थित कुएं से बरामद किए गए हैं.

तमिलनाडु में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव कुएं से मिले, इलाके में सनसनी; खुदकुशी की आशंका
तमिलनाडू के करूर में दिल दहला देने वाली घटना
NDTV

तमिलनाडु के करूर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके घर के परिसर में स्थित कुएं से बरामद हुए हैं. मृतकों में पति-पत्नी, उनकी बेटी और बेटी के दो बच्चे शामिल हैं.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक की बेटी अपने दोनों बच्चों के साथ करीब तीन दिन पहले ही अपने मायके आई थी. घटना का पता चलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस सामूहिक मौत की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

(खबर अपडेट की जा रही है)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu News, Tamil Nadu News In Hindi, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com