विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2017

15 साल की बेटी के कथित प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की हत्या की

पिता ने ऑनर किलिंग के नाम पर बेटी की हत्या की थी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था.

15 साल की बेटी के कथित प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की हत्या की
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है. क्षेत्र के एसपी ने शनिवार को बताया कि पिता ने ऑनर किलिंग के नाम पर बेटी की हत्या की थी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था.

पाकिस्तान : तीन तलाक के बाद बहन ने की चौथी शादी, तो नाराज़ भाई ने कर दी हत्‍या

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया, "छह नवंबर को बेरी गांव में 15 साल की लड़की कविता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था, परिजन इसे आत्महत्या बता रहे थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतका के पिता नारायणदास सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ऑनर किलिंग का मामला सामने आया."

उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत में मृतका के पिता ने स्वीकार किया कि बेटी का गांव के ही एक लड़के से प्रेम-प्रसंग था। घटना की रात वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही, उसी समय पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया.

VIDEO- दिल्ली में झूठी शान के लिए हत्या की कोशिश


एसपी ने बताया कि बेटी की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पांच दिन के भीतर ऑनर किलिंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honour Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com