फरीदाबाद पुलिस ने महज 10 घंटे के अंदर 8 साल की एक बच्ची के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शख्स कोलकाता भागने की फिराक में था. आरोपी के खिलाफ थाना सराय में पोक्सो एक्ट और हत्या के प्रयास के अंतर्गत मुकदमा किया गया है. मामला मंगलवार शाम का बताया जा रहा है. डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ तथा डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी को गिरफ्तार किया.
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम बिजेंद्र है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और फरीदाबाद में डीएलएफ एरिया में फैक्ट्री में काम करता था जिसकी उम्र 30 वर्ष है और वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ कोलकाता में रहती है. कल दोपहर को सराय एरिया में रहने वाली एक 8 वर्षीय बच्ची लापता हो गई जिसे उसके परिजन लगातार तलाश कर रहे थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बच्चे के परिजनों के द्वारा आसपास के एरिया में पूछताछ करने के बाद पता चला कि वह पड़ोस में आरोपी के मकान की तरफ गई थी. बच्ची के परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें एक मकान में खून की कुछ बूंदे पड़ी हुई दिखाई दी जिसके पश्चात उन्होंने आसपास चेक किया और जब वहां पर पड़े बेड को खोला गया तो उसमें एक ट्रंक मिली. ट्रंक को खोलकर देखा गया तो उसने बच्ची को डाल रखा था. बच्ची के हाथों की नस काट रखी थी. बच्ची के परिजनों ने तुरंत पुलिस को संपर्क किया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात बच्ची को सफदरजंग रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें-
- "WFI का अध्यक्ष किसी महिला को बनाएं" : प्रदर्शनकारी पहलवानों ने सरकार के सामने रखीं 5 मांगें
- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP का मास्टर प्लान, इस बार चाय नहीं टिफिन पर हो रही चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं