विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2017

हथियार की नोक पर टैक्सी लूटी, कुछ दूर गए, हुआ एक्सिडेंट, एक बदमाश की मौत, दूसरा फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद जब बदमाश फरार हो रहे थे तो कुछ दूर जाने के बाद टैक्सी का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया.

हथियार की नोक पर टैक्सी लूटी, कुछ दूर गए, हुआ एक्सिडेंट, एक बदमाश की मौत, दूसरा फरार
  • दिल्ली के द्वारका इलाके में लूट की वारदात हुई
  • 2 बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर एक टैक्सी चालक से उसकी टैक्सी लूटी
  • बाद में टैक्सी का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया
नई दिल्ली: शनिवार देर रात दिल्ली के द्वारका इलाके में 2 बदमाशों ने हथियारों की नोक पर एक टैक्सी चालक से उसकी टैक्सी लूटी और फरार हो गए लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद जब बदमाश फरार हो रहे थे तो कुछ दूर जाने के बाद टैक्सी का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया जिसमें एक बदमाश की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

बच्चे के सामने मारी थी गोलियां, पति ने कबूल कर लिया पत्नी की हत्या का जुर्म : पुलिस

चश्मदीद के मुताबिक द्वारका के गोलाडेरी चौक पर एक टैक्सी चालक अपनी टैक्सी रोककर कुछ काम कर रहा था तभी दो बदमाश वहां पहुंचे उन्होंने टैक्सी चालक से हथियारों की नोंक पर टैक्सी को लूटा और मौके से फरार हो गए. चश्मदीद की बात मानें तो कुछ दूर जाने के बाद टैक्सी ने रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बादमाश गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मौके से फरार हो गया.

VIDEO- यूपी में 24 घंटे में पुलिस और बदमाशों के बीच दो मुठभेड़

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. साथ ही दिल्ली पुलिस फरार हुए बदमाश की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है क्योंकि पुलिस ये अच्छी तरह से जानती है कि गंभीर रूप से घायल हुआ बदमाश ज़्यादा दूर तक नहीं जा सकता.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dwarka, Loot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com