विज्ञापन

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में बड़ा लूटकांड, 4 बदमाशों ने गन पॉइंट पर ऑफिस से लूटे 2.30 करोड़, बैग में भरकर फरार

इस मामले में लाहौरी गेट थाने में लूट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस की चार टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई हैं.पुलिस लूट की वारदात से लेकर बदमाशों के फरार होने तक के पूरे रूट की जांच कर रही है. 

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में बड़ा लूटकांड, 4 बदमाशों ने गन पॉइंट पर ऑफिस से लूटे 2.30 करोड़, बैग में भरकर फरार
दिल्ली में बड़ा लूटकांड
  • दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में दिनदहाड़े दो करोड़ तीस लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है
  • चार बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर कर्मचारी को धमकाकर ऑफिस की अलमारी से भारी रकम लूट ली
  • लूट के बाद बदमाश पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए
नई दिल्ली:

दिल्ली में बड़ा लूटकांड सामने आया है. लाहौरी गेट इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लूट हुई. चर्च मिशन पुलिस चौकी इलाके में ऑफिस में घुसे चार बदमाशों ने 
पिस्टल की नोक पर कर्मचारी को डरा-धमकाकर अलमारी में रखे 2.30 करोड़ रुपये लूट लिए. फिर उनको बैग में भरकर बदमाश पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए. इस मामले में लाहौरी गेट थाने में लूट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस की चार टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई हैं.पुलिस लूट की वारदात से लेकर बदमाशों के फरार होने तक के पूरे रूट की जांच कर रही है. 

2 करोड़ 30 लाख लेकर कार से फरार बदमाश

बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ रकम लूटने लाहौरी गेट में पहुंचे थे. तभी तो उन्होंने एक कार को फरार होने के लिए पहले से तैयार रखा था. उनका एक साथी कार में उनका इंतजार कर रहा था कि जैसे ही वह वारदात को अंजाम देकर वहां पहुंचेंगे तो वह उसको लेकर फरार हो जाएगा. हुआ भी कुछ ऐसा ही. त्योहारी सीजन में दिल्ली में लूट की ये बड़ी वारदात है. पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. पैसे लेकर भागते बदमाश वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए. 

बंदूक की नोंक पर लूटी बड़ी रकम

बता दें कि चार बदमाश बंदूकों के साथ दफ्तर के भीतर दाखिल हुए थे. उन्होंने दफ्तर के भीतर मौजूद कर्मचारी को बंदूक दिखाकर धमकाया और अलमारी में रखी रकम पर हाथ साफ कर लिया. वे एक बैग में 2 करोड़ 30 लाख रुपये भरकर वहां से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें-नौकरी नहीं मिली तो प्रेमी जोड़ा बना चेन स्नैचर; शादी का सपना पूरा करने के लिए हैदराबाद में की लूट, अब गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Loot, Lahauri Gate, Delhi Robber At Gunpoint, Delhi Robbery, Delhi Robbery At Gun Point
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com