प्रतीकात्मक फोटो.
- पुलिस ने बैग लेकर जा रहे लोगों को रोका, तो उन्होंने रास्ता बदल दिया
- शव आंशिक रूप से जला हुआ था और दोनों पांव एक तार से बंधे थे
- मामले में तीन गिरफ्तार, हत्या की योजना बनाने वाले दो फरार
नई दिल्ली:
पुलिस ने रात में दोपहिया वाहन में बैग लेकर जा रहे दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने रुकने के बजाय रास्ता बदल लिया. इस दौरान उनका बैग गिर गया. पुलिस ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें से लाश निकली. दिल्ली के ब्रहमपुरी रोड पर यह वाकया हुआ. तफ्तीश करने पर पता चला कि एक प्रापर्टी डीलर की हत्या की गई है.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में कथित तौर पर संलिप्तता के इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान शरीफ (29), खालिद (41) और सोबी खान (20) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि हत्या की योजना बनाने वाले दो अन्य फरार हैं.
यह भी पढ़ें : हत्या की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पड़ गई चक्कर में जब वहां मिला कुछ और...
पुलिस ने बताया कि चार और पांच अक्टूबर की दरम्यानी रात में तीन में से दो आरोपियों को पुलिस के एक गश्ती दल ने ब्रहमपुरी रोड पर एक स्कूटर पर एक भारी प्लास्टिक बैग के साथ देखा. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तब बैग गिर गया और दोनों ने रास्ता बदल लिया और गौतमपुरी की ओर जाने लगे.’’
VIDEO : स्कूल में बच्चे की हत्या
उन्होंने बताया कि एक सब इंस्पेक्टर ने वाहन का नंबर नोट किया और गिरे हुए बैग को खोला जिसमें पुलिस को एक व्यक्ति का शव प्लास्टिक के एक बैग में मिला. अधिकारी ने बताया कि शव आंशिक रूप से जला हुआ था और उसके दोनों पांव एक तार से बंधे थे. उन्होंने बताया कि सीलमपुरी थाना में एक मामला दर्ज किया गया है.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Property Dealer Murder