विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2019

दिल्ली : मध्यप्रदेश में बने अवैध हथियारों की सीएनजी सिलेंडर में रखकर सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार

इंदिरापुरम में रहने वाले आरोपी इरशाद के पास से 40 सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, एक देशी कार्बाइन और 20 मैगज़ीन बरामद की गईं

दिल्ली : मध्यप्रदेश में बने अवैध हथियारों की सीएनजी सिलेंडर में रखकर सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियारों की सप्लाई करने के मामले में आरोपी इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
  • पुलिस ने गाजीपुर के पास ट्रैप लगाकर पकड़ लिया
  • मध्यप्रदेश के सेंधवा में अवैध हथियारों की फैक्ट्री
  • पिस्तौल 10-15 हजार में खरीदकर दोगुनी कीमत में बेचता था
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, एक देशी कार्बाइन और 20 मैगज़ीन बरामद की हैं. क्राइम ब्रांच के डीसीपी रामगोपाल नाईक के मुताबिक उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि एक शख्स गाजीपुर के पास कार से अवैध हथियार लाने वाला है. इसी सूचना के आधार पर गाजीपुर के पास एक ट्रैप लगाया गया और आरोपी को पकड़ लिया गया.

नाईक ने बताया कि गाजीपुर के पीस सोमवार को रात 2 बजे के करीब एक सफेद रंग की आई10 कार में इरशाद नाम का शख्स आया जिसे पकड़ लिया गया. जब कार की तलाशी ली गई तो पीछे रखे सीएनजी के सिलिंडर में 40 पिस्तौल, एक कार्बाइन और 20 मैगज़ीन बरामद हुईं. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम का रहने वाला है, वह यह हथियार मध्यप्रदेश के सेंधवा से लेकर आया था. वहां यह हथियार एक गांव में हथियारों की एक अवैध फैक्ट्री में बने थे.

so76oamk

इरशाद ने बताया कि एक पिस्तौल 10 से 15 हजार रुपये में खरीदता था जबकि उसे दिल्ली और एनसीआर के अपराधियों को 30 से 40 हज़ार में बेचता था. पिछले एक साल में इरशाद ने करीब 100 पिस्तौल दिल्ली में सप्लाई कीं.

पुलिस अब उन लोगों का पता लगा रही है जिनको इरशाद हथियार सप्लाई करने वाला था और जो यह हथियार बना रहे थे.

VIDEO : हथियार तस्कर मोहम्मद मूसा गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Illegal Weapons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com